{"_id":"5b217d054f1c1b6d4d8b64ed","slug":"181528921349-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों को मिल रहा केंद्र की योजनाओं का लाभ : भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों को मिल रहा केंद्र की योजनाओं का लाभ : भट्ट
Updated Thu, 14 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ गरीबों को मिल रहा है। वे केंद्र सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर बुधवार कोपरेड ग्राउंड स्थित महानगर कार्यालय पर आयोजित लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनधन योजना, मुद्रा बैंकिंग योजना, उजाला, सौभाग्य जैसी योजनाएं चलाई हैं। केंद्र की अधिकतर योजनाएं गरीबों के लिए ही हैं। काबीना मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार ने समाज के हर वर्ग का ध्यान रखते हुए योजनाएं बनाई हैं। इसके जरिये वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी फिर से अपना परचम लहराएगी। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक विनय रोहिला, सुनील उनियाल गामा, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता आदि ने भी विचार रखे। इसके अलावा स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर उमा नरेश तिवारी, सुनील शर्मा, विपिन खंडूड़ी, महेश गुप्ता, आदित्य चौहान, विजय थापा, मीना कपूर, ममता गर्ग, मधु भट्ट आदि मौजूद रहीं।
कैंट विधायक ने दी जानकारी
कैंट विधायक हरबंस कपूर ने बुधवार को क्षेत्र में संपर्क से समर्थन अभियान के तहत लोगों को मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस मौके पर प्रेमनगर कांवली मंडल अध्यक्ष हरीश कोहली, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र सोम, अरुण गोयल, सुरेंद्र रावत, मीडिया प्रभारी अमित पांडेय, रंजीत सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाजयुमो ने पौधरोपण के लिए खोदे 1200 गड्ढे
भाजयुमो महानगर ने बुधवार को रिस्पना से ऋषिपर्णा अभियान के तहत शिखर फॉल के पास पौधरोपण के लिए 1200 गड्ढे खोदे। महानगर अध्यक्ष श्याम पंत ने कहा कि भाजयुमो महानगर को पांच हजार गड्ढे खोदने का लक्ष्य दिया गया है। गड्ढे खोदने का लक्ष्य 17 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर सुनील उनियाल गामा, चेतन जग्गी, सचिन बाबा, धीरज बिष्ट, प्रदीप, सचिन कुमार, संजय चौधरी आदि मौजूद रहे।