फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   यहां अल्लाह के नाम से शुरू होती है कुरान की हर लाइन

यहां अल्लाह के नाम से शुरू होती है कुरान की हर लाइन

Mon, 28 May 2018 01:43 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
यहां अल्लाह के नाम से शुरू होती है कुरान की हर लाइन
ब्यूरो/ चांद मोहम्मद, देहरादून
विज्ञापन

किसी चीज को संरक्षित करने और उसमें नए प्रयोग करने का जज्बा सीखना है तो देहरादून के शिक्षाविद् डॉ. एस फारूख से सीखा जा सकता है। दुनिया भर के कुरान संरक्षित करने के बाद उन्होंने अपनी तस्मिया लाइब्रेरी में उन्होंने ऐसा कुरान तैयार कराया है, जिसमें हर लाइन अल्लाह के नाम से शुरू होती है। इसके साथ ही एक कुरान अरबी वर्णमाला के या अक्षर से हर लाइन के शुरू होने वाला भी तैयार कराया है। उनका दावा है कि दुनिया में इस तरह के यह पहले कुरान है।
देहरादून के टर्नर रोड पर तस्मिया अकादमी की ओर से तस्मिया कुरान संग्रहालय में 14वीं कुरान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी में धातुओं, उत्पादों पर लिखे कुरान, सैकड़ों साल पुराने कुरान, जानवरों की खालों पर लिखे कुरान, पौने दो ग्राम से लेकर ढाई टन तक के कुरान मौजूद है। अकादमी के मीडिया कॉर्डिनेटर मुफ्ती वसीउल्लाह ने बताया कि इस बार ऐसे दो कुरान पाक तैयार कराए गए हैं, जिनकी पहली लाइन अल्लाह के नाम और अरबी वर्णमाला के या अक्षर से शुरू होती है। बताया कि तस्मिया के सदर शिक्षाविद् डा. एस फारूख को तरह-तरह के कुरान संरक्षित करने का शौक है। वह अब तक विभिन्न देशों के विभिन्न भाषाओं के कई सौ कुरानों का जखीरा जमा कर चुके हैं। हर समाज के लोगों को कुरान का महत्व और उसकी शिक्षा से रूबरू कराने के लिए हर साल प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। बताया कि डा. फारूख को सपने में अल्लाह के नाम से हर लाइन शुरू होने वाले कुरान का ख्याल आया। जिसका उन्होंने अकादमी के सदस्यों से जिक्र किया और बाद में लंबे समय के बाद इस बार प्रदर्शनी में इस कुरान को रखा गया। बताया कि कुरान में वैसे तो कोई बदलाव नहीं किया जा सकता, लेकिन इस तरह एडजस्ट किया गया है कि अल्लाह का नाम हर लाइन के शुरू में आए। इन नायाब कुरान पाक को देखने के लिए बड़ी संख्या में हर वर्ग के लोग प्रदर्शनी में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

.................................
कुरान की हर लाइन वाव-अलिफ से शुरू
प्रदर्शनी में वावी और अलफी कुरान रखा गया है। वावी कुरान में हर लाइन वाव और अलफी में अलिफ अक्षर से शुरू होती है। मुफ्ती वसीउल्लाह ने बताया कि कुरान में कोई तब्दीली नहीं की जा सकती है। पर इस कुरान को इस तरह से एडजस्ट किया गया है कि पहला अक्षर वाव या अलिफ ही आए। इसके लिए हर पन्ने में जगह घटाई या बढाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़वाली और कुमाऊंनी में भी कुरान
पवित्र कुरान को हर समाज के लोगों तक पहुंचाने को देश और दुनिया की हर भाषा में कुरान का अनुवाद किया गया है। प्रदर्शनी में उत्तराखंड की गढ़वाली और कुमाऊंनी समेत कन्नड़, मलयालम, गुरुमुखी, पंजाबी उड़िया जैसी भारतीय भाषाओं के अलावा जापानी, टर्किश, चाइनीज, फिलिप, वियतनामी, आइसलैंडिक, पर्शियन, अंग्रेजी, मलेशियन, फ्रेंच, आदि भाषाओं में कुरान पाक का अनुवाद मौजूद है।


हर पेज की शुरूआत वर्णमाला के नए अक्षर से
इस बार प्रदर्शनी में एक ऐसा कुरान भी मौजूद है जिसका हर पेज अरबी वर्णमाला के अलग अक्षर से क्रमवार शुरू होता है। मुफ्ती वसीउल्लाह बताते हैं कि अरबी वर्णमाला में 29 अक्षर है, हर पेज क्रमवार अलग अक्षर से शुरू होता है। इस बार ही इस कुरान को तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed