फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लोग फंसे रहे जाम में, ट्रैफिक पुलिस आराम में

लोग फंसे रहे जाम में, ट्रैफिक पुलिस आराम में

Wed, 07 Mar 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
लोग फंसे रहे जाम में, ट्रैफिक पुलिस आराम में
लोग फंसे रहे जाम में, ट्रैफिक पुलिस आराम में
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
शहर में लगने वाला झंडा जी का मेला पहले ही दिन मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस की अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया। सड़कों पर लगे जाम में वाहन रेंगते रहे और यातायात पुलिस नदारद रही। सड़कों पर जो चंद पुलिसकर्मी ही दिखे, वे भी हाथ बांधे किनारे खड़े रहे। ऐतिहासिक मेले के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से व्यवस्था करने की जरूरत ही नहीं समझी गई। स्वयं एसपी ट्रैफिक ही पूरे मामले से मुंह मोड़े रहे। उनका कहना है कि मेले में ट्रैफिक मैनेजमेंट की जरूरत ही नहीं है।
ऐतिहासिक झंडा जी का मेला मंगलवार को शुरू हो गया। मेले में तीन दिन में 10 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। झंडा मेला समिति की माने तो पहले ही दिन करीब 5 लाख श्रद्धालु दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे। इस बात की जानकारी पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को भी थी। उन्हें भी बता दिया गया था कि आने वाली संगतों और श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह लंगर की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही झंडे जी का पंचगव्य स्नान और आरोहण का समय भी बताया गया था। इस दौरान मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। इस बात का भी पुलिस को पता था। सुबह होते ही जैसे ही वाहन सड़कों पर निकले सहारनपुर रोड पर एसबीआई से लेकर रेलवे स्टेशन भीड़ ही भीड़ दिखाई दी। दोपहर होते-होते वाहनों की लाइनें लग गईं। लोग घंटों जाम में फंसे रहे। शाम को भी यही स्थिति रही।
विज्ञापन

इस संबंध में ट्रैफिक की जिम्मेदारी देख रहे अधिकारियों ने ही व्यवस्था करने की जरूरत नहीं समझी। एसपी ट्रैफिक लोकेश्वर सिंह का कहना है कि सारी भीड़ अंदर की ओर ही रहेगी। वहीं शोभायात्रा भी आठ मार्च को है। ऐसे में दो दिनों के लिए ट्रैफिक व्यवस्था करने की जरूरत ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
शोभायात्रा के लिए रहेगा रूट डायवर्ट
देहरादून। शहर में बृहस्पतिवार को निकलने वाली श्री झंडा मेला नगर परिक्रमा शोभायात्रा को देखते हुए यातायात व्यवस्था की गई है। इसके तहत यात्रा मार्गों पर रूट डायवर्ट रहेगा। सुबह 9.30 बजे से दोपहर दो बजे तक चलने वाली यात्रा के दौरान लोग वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।


ये रहेगी यातायात व्यवस्था
- सहारनपुर चौक से झंडा साहिब की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा।
- दरबार साहिब से शोभायात्रा का प्रारंभ होने पर बल्लीवाला से आने वाले वाहन मालवीय रोड होते हुए पंजाब भूसा कट से सहारनपुर चौक की ओर जाएंगे।
- शोभायात्रा पुरुषोत्तम चौक से एसजीआरआर की ओर पूर्ण रूप से जाने पर यातायात सुचारु होगा।
- जब शोभायात्रा तिलक रोड से चकराता रोड में प्रवेश करने पर शनि मंदिर तिराहा बिंदाल, बिंदाल चौकी तिराहा और बिंदाल पुल से संपूर्ण वाहनों को कैंट और बल्लूपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। कोई भी वाहन घंटाघर की ओर नहीं जाएगा।

- शोभायात्रा घंटाघर पहुंचने से पहले यूकेलिप्टस चौक, ओरिएंट चौक और दर्शनलाल चौक से संपूर्ण वाहनों को डायवर्ट कर घंटाघर की ओर आने से प्रतिबंधित किया जाएगा। इस दौरान कनक चौक से ओरिएंट चौक की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएगा।
- शोभायात्रा का पिछला हिस्सा पलटन बाजार में प्रवेश करने पर सभी डायवर्ट स्थानों से यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा।
- शोभायात्रा लक्खीबाग कट में प्रवेश होने पर यातायात को रोक-रोक कर चलाया जाएगा।
- शोभायात्रा का पिछला हिस्सा गऊघाट कट पास होने पर रेलवे गेट से आने वाले वाहनों को गऊघाट होते हुए भंडारी बाग की ओर भेजा जाएगा।
- शोभायात्रा के सहारनपुर चौक की ओर जाने पर पंजाब भूसा कट, निरंजनपुर मंडी और लालपुल से संपूर्ण वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।
- शोभायात्रा का पिछला हिस्सा सहारनपुर चौक पास होने के बाद यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed