फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सीएमओ के संज्ञान के बगैर नहीं होंगे डाक्टरों के तबादले

सीएमओ के संज्ञान के बगैर नहीं होंगे डाक्टरों के तबादले

Sat, 13 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ के संज्ञान के बगैर नहीं होंगे डाक्टरों के तबादले
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

प्रदेश में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के संज्ञान के बगैर अब डाक्टरों के तबादले नहीं होंगे। सीएमओ से परामर्श के बाद ही शासन स्तर से डाक्टरों के तबादले किए जाएंगे। वहीं, बिना सूचना लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे डाक्टरों की सेवाएं समाप्त की जाएगी। शुक्रवार को स्वास्थ्य महानिदेशालय में राज्य भर से आए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक में स्वास्थ्य सचिव नितेश कुमार झा ने अधिकारियों को इसके निर्देश दिए।

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि चिकित्सकों की तैनाती के लिए जनपद स्तर पर डाक्टरों की आवश्यकता का आंकलन करना होगा एवं भविष्य में इनकी तैनाती सीएमओ से परामर्श के बाद ही शासन द्वारा की जाएगी। कुछ अधिकारियों के डाक्टरों की कमी की समस्या उठाए जाने पर स्वास्थ्य सचिव ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बैठक स्वास्थ्य विभाग में सुधार को लेकर बुलाई गई है, लेकिन अधिकारियों को संविदा और अनुबंधित डाक्टरों की सही सूचना तक नही है। उन्होंने कहा कि संविदा और अनुबंधित डाक्टरों की सही सूचना तैयार की जाए, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता के अनुसार उपकरण क्रय किए जाएं एवं शासन की ओर से जारी बजट का समय पर वरीयता के अनुसार उपयोग किया जाएं। बैठक में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, ई रक्तकोष, ई हॉस्पिटल संचालन पर भी चर्चा की गई और समस्त जनपदों को निर्देशित किया गया कि इन व्यवस्थाओं को जल्द शुरू करने का प्रयास करें। ताकि प्रत्येक जनपद में एक अस्पताल ई ऑस्पिटल पद्धति के अनुसार संचालित हो सके। बैठक में 108 आपात कालीन सेवा, सीएम की घोषणा के अनुसार समस्त जनपदों में आईसीयू विकसित करने पर भी चर्चा की गई। क्लीनिकल स्टेब्लिसमेंट एक्ट पर कहा गया कि इसे लागू करने से पहले आईएमए सदस्यों से विचार विमर्श कर इसे अंतिम रूप दिया जाए। बैठक में स्वास्थ्य मिशन के निदेशक युगल किशोर पंत, स्वास्थ्य महानिदेशक डा. अर्चना श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed