{"_id":"5a57cb6e4f1c1bf1188b478d","slug":"181515703150-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल महाकुंभ : अंडर-10 वर्ग में हरिद्वार बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल महाकुंभ : अंडर-10 वर्ग में हरिद्वार बना चैंपियन
Updated Fri, 12 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
खेल महाकुंभ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के अंडर-10 वर्ग में हरिद्वार बालिका और बालक दोनों वर्गों में चैंपियन रहा। हरिद्वार ने बालिका वर्ग में 17 और बालक वर्ग में 23 अंक हासिल किए। वहीं, बालिका वर्ग में 10 अंक लेकर मेजबान देहरादून और बालक वर्ग में 10 अंकों के साथ टिहरी को दूसरा स्थान मिला।
बृहस्पतिवार को मिनी स्टेडियम और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज रायपुर में अंडर-10 वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले आयोजित किए गए। बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में हरिद्वार के आदर्श पहले, टिहरी के नवेंद्र नेगी दूसरे और अल्मोड़ा के युवराज तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में हरिद्वार की शिविका को पहला, पिथौरागढ़ की ज्योति जोशी को दूसरा और नैनीताल की शशिबाला को तीसरा स्थान मिला। बालक वर्ग खो-खो के फाइनल में बागेश्वर को 4-1 से हराकर पौड़ी विजेता रहा। चंपावत को हराकर देहरादून ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग मे देहरादून ने अल्मोड़ा को 5-3 से हराकर पहला और हरिद्वार ने तीसरा स्थान हासिल किया।
बालक वर्ग कबड्डी फाइनल में बागेश्वर ने देहरादून को 21-15 से हराकर पहला और नैनीताल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग कबड्डी में टिहरी को 30-35 से हराकर टिहरी विजेता बना। हरिद्वार को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता के विजेताओं को समापन अवसर पर युवा कल्याण के संयुक्त निदेशक राकेश चंद्र डिमरी ने पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर उप निदेशक शक्ति सिंह, अजय अग्रवाल, नीरज गुप्ता, भाष्करानंद पाण्डेय, विक्रम सिंह नेगी, पीसी सती, मुकेश भट्ट, प्रमोद चंद्र पांडेय, बीएस रावत, आदेश डबराल, किशन डोभाल, मनोज नेगी, विजेंद्र रावत, पंकज कुमार, मनोज कापड़ी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।