फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शहीद का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर अनशन जारी

शहीद का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर अनशन जारी

Thu, 08 Jun 2017 10:11 PM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
शहीद का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर अनशन जारी
नई टिहरी। बेटे को शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर 13 वर्षों से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाकर थक चुकी उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी रहे गंभीर सिंह कठैत की माता रामेश्वरी कठैत का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

राज्य आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले गंभीर सिंह कठैत की अपने साथी आंदोलनकारियों को सीबीआई की ओर से सजा देने दिए जाने के विरोध में 2004 में शहर में निकाले गए मशाल जुलूस से आग लगने के कारण मौत हो गई थी। तब सरकार ने उन्हें शहीद आंदोलनकारी का दर्जा देने, मूर्ति स्थापित करने, बौराड़ी स्टेडियम, पैतृक गांव धारकोट बडियारगढ़ के राजकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल का नाम आंदोलनकारी के नाम पर रखने की घोषणा की थी। बावजूद घोषणाएं पूरी नहीं हो पाई। इस मौके पर आकाश कृषाली, देवेंद्र नौडियाल,अनुसूया नौटियाल, महावीर उनियाल, गंगा भगत नेगी, अंकित पंवार, इंद्र दत्त डंगवाल, डा. यूएस नेगी, रंजन गिरी, दीपक चमोली, मोहनी रावत, उर्मिला कठैत, सुमति सजवाण, भगवान देई, सरोजनी देवी, सरिता कठैत, कुसुम, ममता, कृष्णा व वीरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed