{"_id":"57e6047e4f1c1b4f5aa8314a","slug":"18-coach-train-between-haridwar-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार-देहरादून के बीच चलेगी 18 कोच की ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार-देहरादून के बीच चलेगी 18 कोच की ट्रेन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 24 Sep 2016 10:14 AM IST
विज्ञापन
रेल ट्रैक
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार और देहरादून के बीच 18 कोच वाली ट्रेन को हरी झंडी मिल गई है। बहुत दिनों से यह मामला अटका हुआ था। नेशनल वाइल्ड लाइफ बोर्ड ने इस प्रस्ताव को पास कर दिया है। बोर्ड की अनुमति मिलने के बाद राजाजी नेशनल पार्क टाइगर रिजर्व के दायरे में आने वाले मोतीचूर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म की लंबाई भी बढ़ाई जा सकेगी।
विज्ञापन
हरिद्वार से देहरादून के बीच 18 कोचों वाली ट्रेन चलाए जाने की मांग बहुत दिनों से चल रही थी। लेकिन रेलवे लाइन राजाजी पार्क की मोतीचूर रेंज से होकर गुजरती है। यह क्षेत्र हाथियों और तेंदुओं का पुराना कॉरीडोर है। इस क्षेत्र में बाघ और दूसरे वन्य जीव भी हैं। लंबी ट्रेन होने के कारण यहां वन्य जीवों के लिए अधिक खतरा बताया गया था। इसके साथ ही मोतीचूर स्टेशन का प्लेटफार्म इतना लंबा नहीं था कि ट्रेन खड़ी हो।
विज्ञापन
इस पर रेलवे ने स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड के समक्ष प्रस्ताव भेजा था। इसे नेशनल वाइल्ड लाइफ बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किए जाने वाले प्रस्तावों में शामिल कर लिया गया। इसके साथ ही केंद्र ने भारतीय वन्य जीव संस्थान से इस क्षेत्र के संबंध में रिपोर्ट मांगी थी। संस्थान ने केंद्र को अपनी रिपोर्ट कई महीने पहले भेज दी थी, जिसमें 18 कोच ट्रेन के संबंध में संस्तुति कर दी गई।
विज्ञापन
23 अगस्त को यह प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष रखा गया। बाद में बोर्ड ने 18 कोच ट्रेन की अनुमति दे दी है। बोर्ड को बताया गया कि मोतीचूर स्टेशन के नजदीक रेलवे की अपनी जमीन है। इसी जमीन पर रेलवे प्लेटफार्म बनवाएगा। बोर्ड की स्टैंडिंग कमेटी ने कहा है कि इस प्रस्ताव के लिए प्रमुख वन्य जीव प्रतिपालक की बताईं शर्तें लागू होंगी। उसी के लिहाज से प्लेटफार्म का निर्माण होगा।