फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   केवि का दबदबा, निजी स्कूल रहे फिसड्डी

केवि का दबदबा, निजी स्कूल रहे फिसड्डी

Fri, 03 May 2019 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
केवि का दबदबा, निजी स्कूल रहे फिसड्डी
केवि का दबदबा, निजी स्कूल रहे फिसड्डी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। देहरादून रीजन में सीबीएसई 12वीं के परिणामों में केंद्रीय विद्यालयों का दबदबा रहा। वहीं, मोटी फीस वसूलने वाले निजी स्कूल परिणाम के मामले में फिसड्डी रहे। सरकारी स्कूलों ने भी निजी स्कूलों से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया।
देहरादून रीजन के कुल 1201 विद्यालयों के 122433 छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष 12वीं की परीक्षा दी थी। इसमें उत्तर प्रदेश के 770 और उत्तराखंड के 430 स्कूलों के छात्र शामिल रहे। इनमें सबसे अधिक 104129 छात्र निजी स्कूलों के थे। जिनमें से 79801 छात्र ही परीक्षा में सफल रहे। वहीं, केवि के 4699 में से 4645, जवाहर नवोदय विद्यालयों के 1437 में से 1395, तिब्बतियन स्कूल के 145 में से 136 और सरकारी स्कूलों के 2331 में से 2170 छात्रों को सफलता मिली है।
विज्ञापन

--
स्कूलों का प्रदर्शन
विद्यालय उत्तीर्ण प्रतिशत
केंद्रीय विद्यालय- 98.85
जवाहर नवोदय- 97.08
तिब्बतियन स्कूल- 93.79
सरकारी स्कूल- 93.09
निजी स्कूल- 76.64
--
रीजन के परिणाम में आया सुधार
सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक रणबीर सिंह ने बताया कि देहरादून रीजन के ओवरऑल परिणाम में पिछले वर्ष के मुकाबले 1.41 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल 76.77 फीसदी छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की थी, जबकि इस साल 78.18 फीसदी छात्र सफल रहे। छात्रों को पछाड़ते हुए करीब नौ फीसदी अधिक छात्राएं परीक्षा में सफल रही हैं। 73.95 फीसदी छात्रों के मुकाबले 84.60 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। उन्होंने बताया कि टॉप 10 में कुल 23 छात्र-छात्राएं शामिल हैं, जिनमें से अकेले 13 देहरादून रीजन से हैं। वहीं, रीजन ने लगातार तीसरे साल ऑल इंडिया स्तर पर टॉपर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शत-प्रतिशत रहा केविएस का परिणाम
राजधानी के सभी केंद्रीय विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। केंद्रीय विद्यालय संगठन के प्रभारी उपायुक्त विनोद कुमार ने बताया कि दून संभाग के 41 केंद्रीय विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 99.23 फीसदी रहा। इनमें से 29 विद्यालयों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed