{"_id":"5c462988bdec2273a0324c97","slug":"171548102024-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर बुधवार लगेगा एमडीडीए का जनता दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर बुधवार लगेगा एमडीडीए का जनता दरबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर बुधवार लगेगा एमडीडीए का जनता दरबार
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) कार्यालय में अब हर बुधवार को जनता दरबार लगेगा, जिसमें लोगों की शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। इसमें एमडीडीए से संबंधित सभी तरह की समस्याओं को सुना जाएगा। आगामी बुधवार को पहला समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।
एमडीडीए उपाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनता की प्राधिकरण संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए समाधान दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत हर महीने के पहले बुधवार को सेक्टर 1, 2 एवं 3 के लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा। वहीं, दूसरे बुधवार को सेक्टर 4,5 व 6 तथा तीसरे को सेक्टर 7, 8 व 9 की शिकायतें सुनकर उसका निस्तारण किया जाएगा। इसी तरह महीने के चौथे बुधवार को सेक्टर 10, 11 एवं 12 के लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। जिसमें से ज्यादातर समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने बताया कि अगर किसी बुधवार को अवकाश होता है तो उससे अगले कार्यदिवस में समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। वहीं, उन्होंने लोगों से शिकायत संबंधी सभी दस्तावेजों को साथ लाने की अपील की, जिससे उसका तत्काल निस्तारण करने में आसानी रहे।
----
अधीक्षण अभियंता होंगे प्रभारी
एमडीडीए के अधीक्षण अभियंता एचएस राणा को समाधान दिवस का प्रभारी नियुक्त किया गया है। हर बुधवार को यह आयोजन प्राधिकरण के सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। जिसमें एमडीडीए उपाध्यक्ष के साथ ही सचिव, संयुक्त सचिव एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।