{"_id":"5bdf4091bdec22693257bd67","slug":"171541357713-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस आज, जमकर होगी धनवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस आज, जमकर होगी धनवर्षा
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
धनकुबेर के स्वागत में बाजार गुलजार हो गया है। ग्राहकों के जबरदस्त रुझान को देखते हुए बाजार पर लाखों की धनवर्षा की उम्मीद जताई जा रही है। आलम यह है कि शहरवासियों ने धनतेरस के शुभ मुहूर्त को देखते हुए एडवांस में 200 से अधिक कारों और दो हजार से अधिक मोटरसाइकिलों की बुकिंग कराई है, जिन्हें आज धनतेरस पर डिलीवरी दी जानी है। इसके अलावा आभूषण, बर्तन, गारमेंट और अन्य सामानों के बाजारों में जबरदस्त रुझान देखने को मिल रहा है।
धनतेरस के दिन घर में नया सामान लाना शुभ माना जाता है। इसी मान्यता के चलते धनतेरस पर साल के अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा बिक्री की उम्मीद की जाती है। बाजार में भी इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। लोगों ने धनतेरस पर सामान खरीदने के लिए बाजारों में एडवांस बुकिंग करा ली है। सबसे ज्यादा धनवर्षा ज्वैलरी और ऑटोमोबाइल सेक्टर में देखने को मिल रही है। एक दोपहिया वाहन शोरूम के मालिक नितिन सिंघल और राहुल सिंघल ने बताया कि उनके यहां धनतेरस के दिन 700 मोटरसाइकिलों की बुकिंग हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इनकी डिलीवरी धनतेरस पर सुबह छह बजे से शुरू हो जाएगी। उधर, चार पहिया वाहन के एक शोरूम के जीएम संजीव सक्सेना ने बताया कि धनतेरस के लिए 150 कारों की एडवांस बुकिंग है, जिन्हें सोमवार को डिलीवर किया जाना है। इसके अलावा बुलेट को लेकर भी लोगों में खासा क्रेज है। संबंधित शोरूम स्वामी सुनील दत्त ने बताया कि इस बार धनतेरस के लिए 50 बुलेट की एडवांस बुकिंग की गई है, जो पिछले साल के मुकाबले 80 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा ज्वैलरी, बर्तन, गारमेंट और इलेक्ट्रानिक आइटम के बाजार में भी लोगों का बड़ा रुझान देखने को मिल रहा है। एक अनुमान के मुताबिक, इस बार धनतेरस पर पहले से ज्यादा के व्यापार होने की उम्मीद है।
दुबई के कड़े और कुंदन के सेट की भारी मांग
शहर में ज्वैलर्स की करीब 150 दुकानें हैं। धनतेरस पर लोग सोना खूब खरीदते हैं। साथ ही बर्तनों का खरीदना भी शुभ माना जाता है। ज्वैलर्स की ओर से धनतेरस के लिए खास तैयारियां की गई हैं। ज्वैलर्स गगन बत्रा ने बताया कि शहरभर में 15 करोड़ से अधिक का कारोबार हो सकता है। उन्होंने बताया कि दुबई के कड़े, कुंदन के सेट और इटालियन ज्वैलरी खास आकर्षण का केंद्र है।