फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आठ शटलरों को मिली ‘खेलो इंडिया’ में जगह

आठ शटलरों को मिली ‘खेलो इंडिया’ में जगह

Thu, 21 Jun 2018 02:40 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
आठ शटलरों को मिली ‘खेलो इंडिया’ में जगह
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

प्रदेश के आठ उभरते हुए बैडमिंटन खिलाड़ियों को खेल मंत्रालय के अधीन ‘खेलो इंडिया’ अभियान में जगह मिली है। इसके तहत अंडर-15 और अंडर-17 में चयनित आठ खिलाड़ियों में छह अल्मोड़ा और दो देहरादून के निवासी हैं।

‘खेलो इंडिया’ अभियान के तहत स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की चयन सूची में दून की उन्नति बिष्ट व शशांक क्षेत्री और अल्मोड़ा के शिवम मेहता, प्रणव शर्मा, अदिति भट्ट, स्नेह रजवार, प्रियंका कनवाल और अनुपमा उपाध्याय शामिल हैं। उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि सभी खिलाड़ियों का चयन उनकी नेशनल रैकिंग और हालिया प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। इसके बाद अब चयनित खिलाड़ियों को उच्च स्तर की खेल सुविधाएं देकर विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की मदद से बेहतर बनाया जाएगा। प्रदेश से आठ खिलाड़ियों का चयन होने पर एसोसिएशन के कोच डीके सेन, दीपक बिष्ट, अरुण बंग्याल समेत अन्य खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed