{"_id":"5af9f67c4f1c1bdc408b55df","slug":"171526331004-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"800 राशन डीलरों ने अब तक पूरी की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
800 राशन डीलरों ने अब तक पूरी की प्रक्रिया
Updated Tue, 15 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
800 राशन की दुकानें जल्द बनेंगी सीएससी
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
शहर की पांच राशन की दुकानों पर सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) बनने के बाद अन्य दुकानों को भी इस योजना से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए 800 राशन डीलरों ने जिला पूर्ति विभाग में पहुंचकर सभी प्रक्रियाएं पूरी करा ली हैं। जिसके बाद अब विभागीय अधिकारी जल्द इन डीलरों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मुहैया कराएंगे।
जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि अभी जिन पांच दुकानों पर मशीनें लगाई गई हैं, उनका ट्रायल चल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सॉफ्टवेयर में किसी प्रकार की परेशान नहीं होती है तो सभी डीलरों को एक जून से पहले मशीनें मुहैया करा दी जाएंगी। जिसके बाद उपभोक्ताओं को छोटे-छोटे कामों के लिए तहसील के चक्कर काटने से निजात मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि सरकार की राशन डीलरों की दुकानों को सीएससी बनाने की योजना है। जिसमें जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र, बिजली बिल, पानी, आदि सुविधाएं मुहैया कराई जानी हैं। काफी दिन से चल रही इस प्रक्रिया में कोई खास प्रगति तो नहीं हो सकी हैं। अभी तक केवल पांच दुकानों को सीएससी सेंटर बनाया जा सका है।