फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अजैविक पदार्थों से धरती को रखें दूर

अजैविक पदार्थों से धरती को रखें दूर

Mon, 23 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
अजैविक पदार्थों से धरती को रखें दूर
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

‘अजैविक पदार्थों से धरती को लगातार नुकसान हो रहा है। अगर जल्द ही हम जागरूक नहीं हुए तो भविष्य में इसके दुष्परिणाम देखने को मिलेेंगे।’ पृथ्वी दिवस पर रविवार को डीएवी पीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से पर्यावरण चिंतन गोष्ठी में वक्ताओं ने बढ़ते प्रदूषण को लेकर कुछ इस तरह चिंता जताई। वहीं, छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया।

डीएवी कॉलेज के दीन दयाल सभागार में छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम सिमल्टी की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें बलवंत सिंह ने कहा कि कूड़े से तमाम तरह की जानलेवा बीमारियां होती है। इस लिए हमें सड़क पर इधर-उधर कूड़ा नहीं फेंकना चाहिए। कहा कि अगर युवा जागरूक हो जाएं तो प्रदेश को प्रदूषण मुक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अजैविक पदार्थ से धरती को दूर रखने का संकल्प दिलवाया। डीएवी के इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ. रवि दीक्षित ने कहा कि प्रदूषण पर सिर्फ युवा ही अंकुश लगा सकते हैं। गोष्ठी में मैती संस्था के संस्थापक कल्याण सिंह रावत, गजेंद्र रमोला अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर जितेंद्र बिष्ट, सुमित, हनी रावत, हनी कुमार, रितिक, अभिजीत, रमेश, कृष्णा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed