फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एमडीडीए, वर्ल्ड बैंक और पेयजल की शानदार जीत

एमडीडीए, वर्ल्ड बैंक और पेयजल की शानदार जीत

Fri, 09 Mar 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
एमडीडीए, वर्ल्ड बैंक और पेयजल की शानदार जीत
एमडीडीए, वर्ल्ड बैंक और पेयजल की शानदार जीत
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
सचिवालय क्रिकेट क्लब की ओर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को एमडीडीए, वर्ल्ड बैंक और पेयजल निगम की टीमों ने जीत कर पूरे अंक हासिल किए।
रेंजर्स मैदान में पहले बल्लेबाजी करते हुए सचिवालय लायंस की पूरी टीम 11.2 ओवर में 54 रनों पर ढेर हो गई। टीपीएस रावत ने 18 और संदीप बिष्ट ने 11 रन बनाए। चार बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। वर्ल्ड बैंक के विकास रावत, विजय पयाल और मनोज डोभाल ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी वर्ल्ड बैंक की टीम ने विजय पयाल के नाबाद 34 रनों की बदौलत सात ओवर में एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।
दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कृषि विभाग की टीम 16.2 ओवर में 114 रनों पर सिमट गई। मोहन सिंह पंवार ने 39 और कमल ने 15 रन बनाए। एमडीडीए के पवन भट्ट ने तीन, दीपक तोमर, दीपक राणा व उमंग भट्ट ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एमडीडीए की टीम ने दीपक तोमर के 73 रनों की बदौलत 15.1 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉलेज में एफसीआई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 99 रनों पर ऑल आउट हो गई। दीपक कुमार ने 26 और सुनील चौरसिया ने 22 रन बनाए। पेयजल की टीम के आयुष ने चार, इस्लाम ने तीन और राजेंद्र ने दो विकेट लिए। बाद में खेलने उतरी पेयजल की टीम ने 10.5 ओवर में एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। अनिल ने नाबाद 55 और आयुष ने 23 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed