फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चालदा महासू देवता की पालकी के स्वागत को उमड़े लोग

चालदा महासू देवता की पालकी के स्वागत को उमड़े लोग

Mon, 08 Jan 2018 01:45 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
चालदा महासू देवता की पालकी के स्वागत को उमड़े लोग
ब्यूरो/अमर उजाल/साहिया।
विज्ञापन

जौनसार बावर का निछिया गांव रविवार को चालदा महासू के उद्घोष से गूंज उठा। भंजरा-पंचरा स्थित गांव से चालदा महासू देवता की पालकी एक दिन के प्रवास पर गांव पहुंची। इस दौरान लोगों ने ढोल-दमाऊ की थाप पर देव पालकी का स्वागत किया। देव पालकी को कंधा देने के लिए लोग उमड़ पड़े।

गांव निवासी अमर सिंह चौहान के निमंत्रण पर देव पालकी और पद चिन्ह एक दिन के प्रवास पर गांव पहुंचे। इस अवसर पर लोगों ने देव पालकी की आराधना की। रातभर गांव में जागरण का दौर चला। इससे पहले दोपहर 12 बजे देव पालकी ने मंदिर से निछिया गांव के लिए प्रस्थान किया। लोगों ने फूलों की वर्षा कर जगह-जगह पालकी का स्वागत किया। सोमवार को पूजा-अर्चना के बाद पालकी वापस गांव के लिए प्रस्थान करेगी। इस मौके पर पुजारी भोपाल दत्त शर्मा, बजीर दिगंबर सिंह, भंडारी भगत सिंह, ठाणी तलसी चौहान, खत स्याणा तुलसी राम शर्मा, मोतीराम शर्मा, दर्शन सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, जयपाल सिंह, बारू चौहान, रमेश सिंह, लाल सिंह चौहान, लायक राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed