फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   -दून मेडिकल कॉलेज : तीमारदारों को अब नहीं सोना पडे़गा फर्श पर

-दून मेडिकल कॉलेज : तीमारदारों को अब नहीं सोना पडे़गा फर्श पर

Tue, 19 Dec 2017 02:13 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
-दून मेडिकल कॉलेज : तीमारदारों को अब नहीं सोना पडे़गा फर्श पर
दून मेडिकल कॉलेज : तीमारदारों को अब नहीं सोना पडे़गा फर्श पर
विज्ञापन

देहरादून/अमर उजाला ब्यूरो
दून मेडिकल कॉलेज में मरीजों और तीमारदारों के फर्श पर सोने की खबर ‘सर्दी अर्श पर मरीज फर्श पर’ अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया है। प्रशासनिक अधिकारी सोमवार को अस्पताल की जरूरी सुविधाओं की जानकारी लेने के साथ व्यवस्थाएं जुटाने में लगे रहे। मरीजों को कंबल मुहैया कराने के साथ ही तीमारदारों को रैन बसेरों में ठहरने के इंतजाम सुनिश्चित किए गए।
अमर उजाला ने रविवार रात दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान कई मरीज और उनके तीमारदार फर्श पर रात गुजारते मिले थे। इसके अलावा अस्पताल में सुरक्षा को लेकर कोई खास व्यवस्था नहीं मिली थी। कंबल न मिलने की वजह से कई मरीज अपने घरों से कंबल और बिस्तर लेकर आए थे। इसके अलावा बेड न मिलने पर कई मरीज अस्पताल की सीढ़ियों के नीचे लेटे मिले थे। दून मेडिकल कॉलेज की इस बदहाली पर अमर उजाला ने सोमवार के अंक में ‘सर्दी अर्श पर मरीज फर्श पर’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस खबर का संज्ञान लेकर अस्पताल प्रशासन सोमवार को हरकत में आ गया। अस्पताल में साफ-सफाई के साथ ही रंग रोगन और विद्युत मरम्मतीकरण का काम शुरू कर दिया गया। आननफनन मरीजों को कंबल दे दिए गए। तीमारदारों के ठहरने के लिए घंटाघर और पटेलनगर के रैन बसेरों में व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई। इसके अलावा अस्पताल में ओपीडी के बाहर टीन शेड में दो टीवी लगा दिए गए।
विज्ञापन

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा ने कहा कि अस्पताल परिसर में चार पूछताछ केंद्र बनाए गए हैं। मरीजों और तीमारदारों के बैठने के लिए 130 थ्री सीटर सीटों को ठीक कराया जा रहा है। ओपीडी में किस दिन कौन सा डॉक्टर बैठेगा इसका बोर्ड भी लगाया गया है। इसके अलावा जल्द ही ओपीडी के बाहर डिजिटल डिस्पले भी लगा दिया जाएगा। इसके जरिये मरीजों को नंबर मिलने लगेंगे। वहीं दून मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रदीप भारती गुप्ता ने कहा कि अस्पताल में भर्ती धनोल्टी निवासी पूजा के कंबल मांगे जाने पर उपलब्ध करा दिया गया था। अस्पताल की चारों लिफ्टें ठीक हैं। उन्होंने कहा कि कुछ समय बाद अस्पताल की स्थिति बदली नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed