फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नहरों पर ‘सतही टरबाइन’ स्थापित कर बनेगी बिजली

नहरों पर ‘सतही टरबाइन’ स्थापित कर बनेगी बिजली

Tue, 05 Mar 2019 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
नहरों पर ‘सतही टरबाइन’ स्थापित कर बनेगी बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड जलविद्युत निगम निगम (यूजेवीएनएल) राज्य की नहरों पर ‘सतही टरबाइन’ लगाकर बिजली उत्पादन करेगा। योजना को धरातल पर उतारने के लिए यूजेवीएनएल आईआईटी रुड़की के वैकल्पिक जल ऊर्जा के विशेषज्ञों की मदद ले रहा है। इस बाबत विशेषज्ञों व यूजेवीएनएल प्रबंध निदेशक के बीच कई दौर की वार्ता भी हो चुकी है।

बता दें, उत्तराखंड जलविद्युत निगम की तीन दर्जन से अधिक जलविद्युत परियोजनाएं राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण व सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के चलते लटकी हैं। इसके अलावा कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का निर्माण केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से अनुमति नहीं मिलने की वजह से निर्माण कार्य लटका पड़ा है। ऐसे में अब यूजेवीएनएल ने राज्य की नहराें पर सतही टरबाइन लगाकर बिजली उत्पादन की योजना बना रहा है। यूजेवीएनएल प्रबंध निदेशक एसएन वर्मा ने बताया कि योजना को धरातल पर उतारने के लिए आईआईटी रुड़की के वैकल्पिक केंद्र के विज्ञान द्वारा अध्ययन किया जा रहा है। अध्ययन रिपोर्ट के बाद समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे और विशेषज्ञों की मदद से सतही टरबाइन स्थापित की जाएगी। राज्य की नहराें पर सतही टरबाइन लगाने में अस्थायी संसाधनों की जरूरत नहीं होगी और न ही पर्यावरण पर कोई खास असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed