{"_id":"5c5c2a61bdec220bb35c328e","slug":"161549544033-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीडीए पार्क में इसी माह शुरू होगा थियेटर का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीडीए पार्क में इसी माह शुरू होगा थियेटर का कार्य
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से राजपुर रोड स्थित पार्क में प्रदेश के पहले लाइट एंड साउंड थियेटर का कार्य इस महीने शुरू होगा। इसके लिए इस सप्ताह के अंत तक टेंडर किया जाना है, जिसके बाद कार्य शुरू हो जाएगा। पार्क में रोजाना तीन शो चलाए जाएंगे, जिसमें लाइट और संगीत के जरिये दर्शकों को प्रदेश की धरोहरों की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए दर्शकों को टिकट लेना होगा।
पिछले वर्ष इंडियन टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन (आईटीडीसी) ने राजपुर रोड स्थित एमडीडीए पार्क का डीपीआर तैयार कर उसे एमडीडीए को सौंप दिया था। जिसके टेंडर इस सप्ताह के अंत तक होने की उम्मीद है। इसके बाद पार्क में ‘लाइट एंड साउंड’ थियेटर बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा। एमडीडीए के अधिकारियों के मुताबिक यहां टिकट के जरिये ही प्रवेश मिलेगा। जिसका निर्धारण बाद में किया जाएगा। वहीं, पार्क का जीर्णोद्धार करने की भी योजना है। एमडीडीए केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के अधीन आईटीडीसी से इसका निर्माण कार्य कराएगा।
-------
कोट...
राजपुर रोड स्थित एमडीडीए पार्क में प्रदेश के पहले लाइट एंड साउंड थियेटर का निर्माण कार्य इस महीने शुरू हो जाएगा। इसके लिए जल्द टेंडर कराए जाएंगे।
- आशीष कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष एमडीडीए