{"_id":"5c3504fdbdec225715598f07","slug":"161546978557-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो -------- खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से होता है खेल महाकुं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो -------- खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से होता है खेल महाकुं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का मंगलवार को आगाज हो गया। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में विभिन्न खेलों के कोच को प्रशिक्षण देने के लिए विदेशों से कोच बुलाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा खेल महाकुंभ का उद्देश्य प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देना है। इसमें न्याय पंचायत स्तर तक के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलता है। यही वजह है इस महाकुंभ में पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस महाकुंभ में 13 खेलों में 7410 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। राज्य सरकार ने इस वर्ष विकासखंड, जनपद और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि भी दोगुनी कर दी है। कार्यक्रम का संचालन हेमंत बिष्ट ने किया। इस अवसर पर खेल एवं शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, डॉ भूपिंदर कौर औलख और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।