फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   25 तक शुरू होगा घर-घर कूड़ा कलेक्शन

25 तक शुरू होगा घर-घर कूड़ा कलेक्शन

Wed, 09 Jan 2019 01:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
25 तक शुरू होगा घर-घर कूड़ा कलेक्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

शहर में घर-घर कूड़ा कलेक्शन 25 जनवरी से शुरू होगा। वहीं, शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर वाहन खरीदने के लिए 10 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके अलावा नगर निगम की सीमाओं पर प्रवेश द्वार जल्द लगाए जाएंगे। मंगलवार को नगर निगम में समीक्षा बैठक में यह जानकारी अधिकारियों ने मेयर सुनील उनियाल गामा को दी।
मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश जोशी ने बताया कि 40 नए वार्डों में सफाई के लिए 200 और इसके अलावा 320 कर्मचारी रखने की डीपीआर तैयार हो गई है। वहीं, घर-घर कूड़ा कलेक्शन 25 जनवरी शुरू करने की बात कही। वहीं, नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि शहर के मुख्य मार्गों पर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कूड़ा उठाया जाएगा। मेयर गामा ने नगर निगम में शामिल नए वार्डों में जल्द एलईडी लाइट लगाने के निर्देश दिए। डॉ. विवेकानंद सती को गोसदन के संचालन के लिए पशुओं की संख्या के हिसाब से आउटसोर्स पर कर्मचारी रखने की बात कही। इसके अलावा 15 दिन के भीतर घंटाघर के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा करने को कहा। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह, भूमि कर अधीक्षक विनय प्रताप, अधिशासी अभियंता रचना पयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
मेयर ने दिए सरकारी जमीन कब्जे में लेने के निर्देश
मेयर गामा ने नायब तहसीलदार नरेश चंद्र नौटियाल और भूमि कर अधीक्षक विनय प्रताप को नए वार्डों में सरकारी जमीन को निगम के कब्जे में लेने के निर्देश दिए। साथ ही इसकी सूची बनाकर देने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
अमृत के तहत लटके कार्यों में लाई जाए तेजी
मेयर ने नगर निगम क्षेत्र में अमृत के तहत अजबपुर में मिनी स्टेडियम और वाटर पार्क के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं, एडीबी की ओर से राजपुर रोड के सौंदर्यीकरण के बाद सड़क के दोनों ओर रखरखाव का कार्य पीपीपी मोड में देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed