{"_id":"5bcb8cbabdec22693257b176","slug":"161540066490-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन के लिए पंडितों का सहारा ले रहे दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के लिए पंडितों का सहारा ले रहे दावेदार
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
नगर निकाय चुनाव में टिकट पाने से लेकर नामांकन और जीत के लिए दावेदार कई तरह के जतन के साथ पंडितों का भी सहारा ले रहे हैं। कई दावेदार पूजा पाठ भी करा रहे हैं। इसके अलावा ग्रह नक्षत्रों को शांत कराने के लिए ज्योतिषियों की शरण में हैं।
ज्योतिषाचार्य विनोद शास्त्री बताते हैं कि उनके पास आने वाले अधिकतर उम्मीदवार अपनी कुंडली में राजयोग की जानकारी ले रहे हैं। इसके अलावा चुनाव में जीतने के लिए उपायों की सलाह ले रहे हैं। कई उम्मीदवार टिकट मिलने की दशा में नामांकन का मुहूर्त भी निकलवा रहे हैं। कई उम्मीदवारों ने चुनाव समाप्ति तक पूजा पाठ करने का अनुरोध किया है। ज्योतिषाचार्य संतोष खंडूड़ी कहते हैं कि हमारे जीवन में ग्रह-नक्षत्रों का विशेष स्थान है। ऐसे में ज्यादातर उम्मीदवार शुभ मुहूर्त के लिए संपर्क कर रहे हैं और पूजा अनुष्ठान का अनुरोध कर रहे हैं।