फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति थे भगवान श्रीचंद्र : भगत राम

त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति थे भगवान श्रीचंद्र : भगत राम

Tue, 18 Sep 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति थे भगवान श्रीचंद्र : भगत राम
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

उदासीनाचार्य जगद्गुरु भगवान श्रीचंद्र का 524वां जन्मोत्सव कनखल के श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान अखाड़ा परिसर में धर्म ध्वजा भी स्थापित की गई।

श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण के मुखिया महंत भगत राम महाराज ने कहा कि भगवान श्रीचंद्र त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति थे। जिन्होंने संसार में ज्ञान की प्रेरणा देकर समरसता का वातावरण बनाया। इन्होंने देश में एकता व अखंडता बनाए रखने के लिए युवावस्था में ही अपने घर-परिवार का त्याग कर दिया था। समस्त संत समाज को उनके बताए मार्ग पर चलकर देश को उन्नति के मार्ग पर अग्रसर करना होगा। कार्यक्रम के दौरान शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, निवर्तमान मेयर मनोज गर्ग व मुखिया महंत भगत राम महाराज ने भगवान श्रीचंद्र के भजनों की सीडी का विमोचन भी किया। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि सभी को श्रीचंद्र भगवान के उपदेशों से प्रेरणा लेकर देश के उत्थान में अपना योगदान देना चाहिए। महंत धूनी दास महाराज ने कहा कि भगवान श्रीचंद्र साक्षात भगवान शिव के अवतार थे, जिन्होंने संसार को मोह माया का परित्याग कर सादगी पूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा दी। महंत प्रेमदास व महंत निरंजनदास महाराज ने कहा कि संतों के दर्शन मात्र से पुण्य की प्राप्ति व पापों की निवृति होती है। शांतरशाह गद्दी के महंत रविन्द्र दास महाराज ने कहा कि जो अपने गुरुजनों के बताए मार्ग पर चलते हैं, उनके अधूरे कार्य पूर्ण होते हैं। मुखिया महंत जगजीत सिंह महाराज ने कहा कि भगवान श्रीचंद्र ने अपने जप तप से संपूर्ण विश्व का कल्याण किया। इस अवसर पर महंत महेश मुनि, महंत त्रिवेणी दास, महंत सरजीत मुनि, महंत सूरज मुनि, महंत बसंत मुनि, महंत तीरथ दास, महंत चंद्रमा दास, महंत जयेंद्रमुनि, महंत दामोदर दास, म.म.स्वामी शिवानंद, महंत दामोदर शरण दास, महंत मोहन सिंह, महंत तीरथ सिंह, स्वामी आलोक गिरी, महंत विनोद महाराज, महंत जगजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed