{"_id":"5b7dc50342c7924658643b09","slug":"161534969091-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेजों में काउंसिलिंग पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेजों में काउंसिलिंग पूरी
Updated Thu, 23 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेजों में काउंसिलिंग पूरी
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राज्य के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की खाली 96 सीटों की काउंसिलिंग प्रक्रिया बुधवार को पूरी कर ली गई। मॉपअप राउंड के तहत काउंसिलिग कराई गई, जिसके लिए 750 छात्र छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। दून मेडिकल कालेज में काउंसिलिंग देर शाम तक चली।
हेमवती नंदन बहुगुणा विवि के कुलसचिव प्रोफेसर विजय जुयाल ने बताया कि मेडिकल कॉलेजों में खाली 96 सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। काउंसिलिंग कमेटी ने दून मेडिकल कॉलेज में काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी की।
कुलसचिव ने बताया कि 96 सीटों के लिए 750 छात्र छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। एमबीबीएस व बीडीएस की जिन सीटों के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी की गई उनमें दून मेडिकल कॉलेज की चार, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज की एक, हिमालय इंस्टीट्यूट की पांच सीटें राज्य कोटे व 16 सीटें प्रबंधन कोटे, श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में राज्य कोटे की छह व प्रबंधन कोटे की 23 सीटें, सीमा डेंटल कॉलेज की 15 सीटें और उत्तरांचल डेंटल कॉलेज में 23 सीटें शामिल रहीं। ये सभी सीटें कई छात्र छात्राआें के दूसरे मेडिकल कॉलेजों में चले जाने या प्रवेश नहीं लेने की वजह से खाली रह गई थी। ऐसे में इन सीटों को भरने के लिए मॉपअप राउंड की काउंसिलिंग कराई गई। ज्यादातर मेडिकल कॉलेजों की सीटें भर गई हैं। समाचार लिखे जाने तक सीमा डेंटल कॉलेज की 23 सीटें खाली थी, जिनके लिए काउंसिलिंग जारी थी। वहीं दून मेडिकल कॉलेज में काउंसिलिंग के दौरान दिनभर छात्र छात्राओं व अभिभावकों का जमावड़ा लगा रहा है।
विज्ञापन
कुलसचिव प्रो. जुयाल ने बताया कि जिन छात्र छात्राओं की काउंसिलिंग हुई है, उन्हें 26 अगस्त तक प्रवेश लेना होगा। यदि इस तिथि तक कोई छात्र प्रवेश नहीं लेता है तो कॉलेज प्रबंधन अपने स्तर पर इन सीटों पर प्रवेश ले सकता है।