फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अत्याधुनिक मशीनों से होगा आंखों का आपरेशन

अत्याधुनिक मशीनों से होगा आंखों का आपरेशन

Thu, 23 Aug 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
अत्याधुनिक मशीनों से होगा आंखों का आपरेशन
अत्याधुनिक मशीनों से होगा आंखों का आपरेशन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। रेटिनल डिटैचमेंट (आंखों के पर्दे) मेें समस्या या ग्लूकोमा (काला मोतिया) जैसी आंखों की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को अब बड़े निजी अस्पतालों में नहीं जाना होगा। इन बीमारियों से पीड़ित मरीजों की आंखों का इलाज गांधी शताब्दी नेत्र संस्थान में किया जाएगा। आंखों की इन बीमारियों के ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाली अत्याधुनिक मशीनें अस्पताल को मुहैया करा दी गईं हैं।
गांधी नेत्र संस्थान के सीएमएस डॉ. बीसी रमोला ने बताया कि अस्पताल में मशीनें नहीं होने की वजह से ग्लूकोमा व आरडी के मरीजों का इलाज कराने में दिक्कतें आ रही थी। मरीजों को निजी अस्पतालों में जाना होता था। जहां उन्हें महंगा ऑपरेशन कराना पड़ता था लेकिन अब जबकि हंस फाउंडेशन की ओर से अत्याधुनिक मशीनें मुहैया करा दी गई हैं। एक सप्ताह के भीतर मरीजों का ऑपरेशन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. बीसी रमोला ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान इस्तेमाल होने वाली कार्डियोमीटर, ईसीजी मशीनें, दो सेक्शन आपरेटस सेलाकुई मानसिक चिकित्सालय से मंगाए गए हैं। इसके अलावा प्रेमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गैस सिलिेंडरों की आपूर्ति की गई है। सीएमएस डॉ. रमोला ने बताया कि अस्पताल में ऑपरेशन के जरिये प्रसव की सुविधा शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को अस्पताल में भर्ती गर्भवती का सीजेरियन के जरिये प्रसव कराया गया। इससे पूर्व एक अन्य गर्भवती महिला का सीजेरियन के जरिये प्रसव कराया गया था। सीएमएस डॉ. रमोला ने बताया कि अस्पताल को जिला अस्पताल के तौर पर विकसित करने को लेकर सारे कदम उठाए जा रहे हैं, जिसके तहत अत्याधुनिक उपकरणों के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि दून मेडिकल कॉलेज से संबद्ध दून अस्पताल की जगह अब गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सालय को जिला अस्पताल के तौर पर विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed