{"_id":"5b11b1794f1c1bf46e8b5be0","slug":"161527886201-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने नही बढ़ाया किराया तो खुद ही बढ़ा लेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने नही बढ़ाया किराया तो खुद ही बढ़ा लेंगे
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
देहरादून-विकासनगर मोटर्स ऑनर्स एसोसिएशन ने 10 जून तक वाहनों का किराया न बढ़ाए जाने पर 11 जून से खुद 25 फीसदी किराया बढ़ाने की चेतावनी दी है। इसके अलावा उन्होंने परिवहन मंत्री, सचिव व अपर आयुक्त कार्यालय में भीख मांगने के साथ ही शुद्ध बुद्धि यज्ञ भी करने की बात कही है।
शुक्रवार को एसोसिएशन की ओर से इस 25 फीसदी किराया बढ़ोतरी की मांग लेकर राज्य परिवहन प्राधिकरण अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि डीजल के दामों और वाहनों के पार्ट्स के मूल्यों में अप्रत्याशित वृद्धि होने से सिटी बस, बस और अन्य वाहनों का संचालन मुश्किल हो गया है। सरकार से कई बार मांग करने के बाद भी एसटीए की बैठक में किराया नहीं बढ़ाया गया है। जिससे वाहन संचालकों में आक्रोश है। 11 जून से वाहन संचालक सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।