फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डॉक्यूमेंट्री से छात्राओं को बताई तेल बनाने की प्रक्रिया

डॉक्यूमेंट्री से छात्राओं को बताई तेल बनाने की प्रक्रिया

Tue, 15 May 2018 02:28 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
डॉक्यूमेंट्री से छात्राओं को बताई तेल बनाने की प्रक्रिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

ओएनजीसी स्थित ऑयल म्यूजियम में इंटरनेशनल म्यूजियम डे के उपलक्ष्य में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं को अधिकारियों ने तेल बनाने की प्रक्रिया डॉक्यूमेंट्री के जरिए समझाई। छात्राओं को संग्रहालय का भ्रमण भी कराया गया।
सोमवार को शिक्षिका मोना बाली और सुजाता शर्मा के नेतृत्व में करीब 50 छात्राएं ओएनजीसी तेल भवन पहुंची। ओएनजीसी के अधिकारियों ने क्रूड ऑयल निकालने की जानकारी दी। इसके बाद उन्हें संग्रहालय घुमाया गया, जहां उन्होंने तेल के साथ ही ओएनजीसी की शुरुआत के लेकर अब तक के सफर के बारे में जानकारी हासिल की। छात्राओं को डॉक्यूमेंट्री के जरिये तेल बनने की प्रक्रिया बताई गई। छात्रा चितवन कौर ने कहा कि संग्रहालय आकर उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। आरती भट्ट, नेहा असवाल, दामिनी का कहना था कि कार्यक्रम अच्छा था, उन्हें तेल के साथ ही अन्य जरूरी जानकारी मिली। इस दौरान क्विज का भी आयोजन किया गया, पूछे गए सवालों का छात्राओं ने अच्छे तरीके से जवाब दिया। क्विज में हिस्सा लेने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। ओएनजीसी के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने छात्राओं को स्वास्थ्य और पर्यावरण संबंधी जानकारियां दी। ओएनजीसी स्थित ऑयल म्यूजियम में म्यूजियम के ग्रुप जनरल मैनेजर विनय गुप्ता ने बताया कि संग्रहालय परिसर में हुए कार्यक्रम में 10 और 12वीं कक्षा की छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान दामिनी, ज्योति, मीनाक्षी, साक्षी नेगी, शिवानी, प्रीति, प्रेरणा, दीपिका बड़ाकोटी, रेखा चंदेल, सारिका खत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

..............
18 को होगा म्यूजियम डे का समापन
म्यूजियम हेड विनय गुप्ता ने बताया कि इंटरनेशनल म्यूजियम डे सप्ताह का समापन 18 मई को होगा। जिसे लेकर नॉलेज एंड शेयरिंग सत्र रखा गया है। कार्यक्रम में छात्रों और ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के बीच संवाद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed