फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गाजियाबाद, हरियाणा और सहारनपुर की टीमें बनीं चैंपियन

गाजियाबाद, हरियाणा और सहारनपुर की टीमें बनीं चैंपियन

Mon, 23 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद, हरियाणा और सहारनपुर की टीमें बनीं चैंपियन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

पवेलियन मैदान में आयोजित ऑल इंडिया थर्ड गढ़वाल यूथ कप फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबलों में सनएक्सपो एकेडमी सहारनपुर, गोल्डन बूट एकेडमी गाजियाबाद और मंगली फुटबाल एकेडमी हरियाणा की टीम ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ टूर्नामेंट का समापन हो गया।
रविवार को पवेलियन मैदान पर पहला फाइनल मुकाबला अंडर-15 बालक वर्ग में गोल्डन बूट एकेडमी गाजियाबाद और एसकेएफ पुणे के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल नहीं कर पाईं। इसके बाद टाईब्रेकर में पेनाल्टी शूट आउट हुआ। जिसमें गोल्डन बूट ने 4-2 से जीत दर्ज कर खिताब कब्जाया। गोल्डन बूट के लिए प्रत्यक्ष, सचिन, नीरज और पीयूष ने, एसएकेएफ पुणे के लिए अभिषेक और जय साकेत ने गोल किए।
विज्ञापन

दूसरा फाइनल मुकाबला बालिका वर्ग में देहरादून फुटबाल एकेडमी और मंगली फुटबाल एकेडमी हरियाणा के बीच खेला गया। एकतरफा रहे इस मुकाबले में मंगली फुटबाल एकेडमी ने 6-0 से जीत दर्ज की। कप्तान रेनू ने पांच और मीनू ने एक गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा फाइनल मुकाबला अंडर-19 बालक वर्ग में सनएक्सपो सहारनपुर और बाइचुंग भूटिया फुटबाल स्कूल गाजियाबाद के बीच खेला गया। सनएक्सपो ने 2-0 से जीत दर्ज कर खिताब जीता।
सभी विजेता टीमों को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी, जबकि उप विजेता टीमों को दस हजार रुपये के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई। अंडर 19 बालक में सनएक्सपो एकेडमी के विपुल थापा, बालिका वर्ग में डीएफए की अनिता रावत और अंडर 15 बालक में एसकेएफ पुणे के सुशांत को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड दिया गया।

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि ओलिआलिआ संस्था की अंका वर्मा बतौर मुख्य अतिथि रही। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि में भारतीय फुटबॉल अंडर 19 टीम के उप कप्तान जितेंद्र सिंह, भाजपा नेता रविंद्र जुगरान, टीपीएस रावत, रघुवीर सिंह, आयोजक वीएस रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed