{"_id":"5acbd6ac4f1c1be36b8b4a15","slug":"161523308204-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को नौ कंपनियों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को नौ कंपनियों ने किया आवेदन
Updated Tue, 10 Apr 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए देश की नौ नामी कंसलटेंट कंपनियों ने आवेदन किया है। सोमवार को मंडलायुक्त दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में हुई स्पेशल पर्पज वेहिकल यानी (एसपीवी) बैठक में कंपनियों की विशेषज्ञता और प्रोजेक्ट को लेकर तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। केंद्र की गाइडलाइन के मुताबिक आगामी दो दिनों में किसी एक कंपनी का चयन कर लिया जाएगा।
केंद्र सरकार ने देश के चुनिंदा शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए चुना है। उनमें देहरादून शहर भी शामिल है। देहरादून मसूरी विकास प्राधिकरण और नगर निगम को संयुक्त रूप से शहर को स्मार्ट बनाना है। केेंद्र सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक एक कंसलटेंट कंपनी को स्मार्ट सिटी योजना की डीपीआर और स्मार्ट सिटी संबंधी कार्य करने है। विकास प्राधिकरण की ओर से इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए गए थे। एमडीडीए उपाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक देश की नौ नामी कंसलटेंट कंपनियों ने आवेदन किया था। समिति की बैठक में तमाम कंपनियों के आवेदन पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। जिसमें उनकी तकनीकी दक्षता और अब तक कंपनियों द्वारा तैयार किए गए तमाम डीपीआर का अध्ययन किया गया। बताया कि दो दिन के भीतर कंपनी का अंतिम चयन कर लिया जाएगा और उसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।