{"_id":"5ab959324f1c1b01768b77ec","slug":"161522096434-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 अप्रैल को निर्धन कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 अप्रैल को निर्धन कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सेवा दल 27 अप्रैल को आर्थिक रूप से कमजोर कन्याओं का सामूहिक विवाह कराएगा। इसके लिए कन्याओं की संख्या की कोई सीमा नहीं रखी गई है। जितनी कन्याएं पंजीकरण कराएंगी, महंत रविंद्र पुरी के सानिध्य में सेवा दल की ओर से सभी का विवाह विधि-विधान से कराया जाएगा।
मंदिर के सेवादार संजय कुमार ने बताया कि छह वर्षों से सेवा दल अपने शोभायात्रा के आयोजन में कमी करके बचाई गई धनराशि से ऐसी कन्याओं का विवाह करवा रहा है, जिनके अभिभावक आर्थिक रूप से कमजोर हैं। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह के लिए 10 अप्रैल तक पंजीकरण करा सकते हैं। विवाह के लिए कन्या पक्ष को खुद वर का चयन करना है। सेवादल ने लोगों से इस पुनीत कार्य में सहयोग का आग्रह किया गया है। संजय कुमार का कहना है कि दानदाता चाहे तो सीधे भी किसी कन्या को सहयोग कर सकते हैं। कन्याओं को दैनिक उपयोग की वस्तुओं समेत खाने-पीने का इंतजाम सेवा दल की ओर से किया जाएगा। पंजीकरण के लिए सेवादल के विधि सलाहकार एडवोकेट राजकुमार गुप्ता से इन नंबरों पर 785532931, 9412 73492 संपर्क कर सकते हैं।