{"_id":"5a3c1cfe4f1c1bb6678c3702","slug":"161513889022-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुलाज इंटरनेशनल स्कूल में एनुअल स्पोर्ट्स डे का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुलाज इंटरनेशनल स्कूल में एनुअल स्पोर्ट्स डे का आयोजन
Updated Fri, 22 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
तुलाज इंटरनेशल स्कूल में बृहस्पतिवार को खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। चारों सदनों में ट्रोजन सदन ओवरऑल विजेता बना।
कार्यक्रम का शुभारंभ ओएनजीसी के डिप्टी मैनेजर प्रीतम बिंद ने दीप जलाकर किया। इसके बाद चारों सदनों की ओर से मार्च पास्ट किया गया। इस दौरान घुड़सवारी, डंबल एक्सरसाइज डिस्प्ले, जूनियर ब्वॉयज और सीनियर गर्ल्स दौड़, ताइक्वांडो, स्लो साइक्लिंग, पिरामिड, योगा, थ्री लेग रेस, टग ऑफ वॉर आदि खेलों में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 100 मीटर जूनियर ब्वॉयज दौड़ में कनक प्रताप, 100 मीटर जूनियर गर्ल्स दौड़ में हर्षप्रीत कौर, 200 मीटर सीनियर ब्वॉयज दौड़ में माधव त्यागी, 200 मीटर सीनियर गर्ल्स दौड़ में रितिका भट्ट, बकेट दौड़ में हर्षप्रीत सिंह, सैक दौड़ में कुनाल गुप्ता, 400 मीटर दौड़ में सार्थक गोयल, स्लो साइक्लिंग सीनियर ब्वॉयज और गर्ल्स में अनीश कुशवाह व रितिका भट्ट विजेता बने। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान दौरान प्रिंसिपल शालिनी शर्मा, चेयरमैन सुनील कुमार जैन, सचिव संगीता जैन, मंजू गर्ग, उपाध्यक्ष राघव गर्ग आदि उपस्थित रहे।