{"_id":"586939ea4f1c1b7b25eec056","slug":"16-arrested-to-celebrating-in-forest-reserve","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिजर्व फारेस्ट में जश्न मनाते 16 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजर्व फारेस्ट में जश्न मनाते 16 गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार/देहरादून
Updated Mon, 02 Jan 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
jail shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल पर लैंसडोन वन प्रभाग के रिजर्व फारेस्ट में जश्न मनाने पर पौड़ी पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर थापर ग्रुप की जेसीटी लिमिटेड कंपनी के मालिक समीर थापर, कारगो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन जयंत नंदा सहित 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
रविवार देर शाम इन्हें न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अभय सिंह की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दे दिए गए हैं। यह आदेश रात में होने की वजह से उन्हें सोमवार को जेल भेजा जाएगा। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस अभिरक्षा में रहेंगे।
विज्ञापन
पौड़ी एसएसपी मुख्तार मोहसिन ने बताया कि लैंसडोन प्रभाग के कोल्हूचौड़ फारेस्ट गेस्ट हाउस में आर्मी की वर्दी में कुछ असामाजिक तत्वों के आटोमैटिक हथियार के साथ घुसने की सूचना मिली थी। इस खबर पर एएसपी सरिता डोबाल और सीओ जेआर जोशी की अगुवाई में कोटद्वार के कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल और अन्य थानों की पुलिस टीम गठित कर मौके पर भेजी गई।
विज्ञापन
टीम जब मौके पर पहुंची तो कोल्हूचौड़ गेस्ट हाउस परिसर में कुछ लोग कैंप फायर कर रहे थे। कुछ लोग टैंट हाउस तो कुछ गेस्ट हाउस में मौजूद थे। पुलिस ने गेस्ट हाउस में रुकने की अनुमति दिखाने को कहा तो उन्होंने मोहिंदर सिंह के नाम से गेस्ट हाउस के तीन सुइट्स बुक करने की पर्ची दिखाई।
बडे़ ब्रांड की 171 बोतल शराब बरामद
शराब
- फोटो : demo pic
आरक्षित वन क्षेत्र में अन्य लोगों के रुकने, टैंट लगाने और टैंट में रहने वालों के बारे में कोई कुछ नहीं बता पाया। ऐसे में उनके द्वारा वन अतिचार (फारेस्ट ट्रेसपास) किया गया, जिसके लिए उनके खिलाफ वन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। सीओ जेआर जोशी ने बताया कि सोमवार सुबह इन लोगों को पौड़ी जेल में दाखिल कराया जाएगा।
गेस्ट हाउस की तलाशी लेने पर एक कमरे से बड़े ब्रांडों की 171 बोतल शराब बरामद हुई। अवैध शराब रखने पर मोहिंदर सिंह के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। गेस्ट हाउस के दूसरे कमरे से पुलिस को जर्मन मेड 300 बोर की राइफल और 23 कारतूस मिले हैं। उनके पास से एक टेलीस्कोप और कच्चा-पक्का मांस भी बरामद किया गया है। मांस को परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस ने उनके आठ वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
गेस्ट हाउस की तलाशी लेने पर एक कमरे से बड़े ब्रांडों की 171 बोतल शराब बरामद हुई। अवैध शराब रखने पर मोहिंदर सिंह के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। गेस्ट हाउस के दूसरे कमरे से पुलिस को जर्मन मेड 300 बोर की राइफल और 23 कारतूस मिले हैं। उनके पास से एक टेलीस्कोप और कच्चा-पक्का मांस भी बरामद किया गया है। मांस को परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस ने उनके आठ वाहनों को कब्जे में ले लिया है।