फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चालदा महासू महाराज के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

चालदा महासू महाराज के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Mon, 01 Jul 2019 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
चालदा महासू महाराज के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
ब्यूरो/अमर उजाला,विकासनगर
विज्ञापन

साहिया। कालसी ब्लॉक के उपरोली गांव में रविवार को 150 साल बाद नवनिर्मित मंदिर में महासू देवता विराजे। इस दौरान आयोजित जागड़ा पर्व में हजारों श्रद्धालुओं का हुजूम देव दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। इससे पूर्व शनिवार रात को जागरण किया गया, जिसमें लोक गायिका प्रमिला जोशी और आकाश वर्मा ने भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। रविवार को देव डोरिये, छड़ी, निशान व देव मूर्तियों को कुल पुरोहितों व पुजारियों ने विधि विधान मंत्रोच्चार के साथ मंदिर में स्थापित किया।
विकासखंड कालसी के अंतर्गत उपरोली गांव में चालदा महासू देवता का प्राचीन मंदिर है। छह वर्ष पूर्व ग्रामीणों ने नए मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया था। इसके लिए ग्रामीणों ने माफी की देवदार की लकड़ी का उपयोग किया। छह साल बाद उसी प्राचीन स्वरूप के साथ भव्य रूप में मंदिर बन कर तैयार हुआ है। नए मंदिर में देवता के प्रवेश के दौरान देव पर्व जागड़ा पर्व मनाया जाता है। मंदिर के पुजारी पं. मायाराम ने बताया कि नए मंदिर के निर्माण से पूर्व देव पालकी को देव भंडार के एक कक्ष में रखा गया था। रविवार को देव लग्नानुसार पूजा अर्चना के बाद नए मंदिर में विराजमान किया गया। महासू देवता के जागड़े में सैकड़ों ग्रामीणों ने देव दर्शन कर खुशहाली की मन्नतें मांगी।
विज्ञापन

इस दौरान अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मूरतराम शर्मा, ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह, रामशरण नौटियाल, खजान नेगी, सालकराम जोशी, तिलकराम, प्रताप दत्त शर्मा, अतर सिंह खन्ना, राजेंद्र दत्त शर्मा, कांतिराम शर्मा, सिन्हाराम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed