फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आईपीएस अपर्णा कुमार ने माउंट डेनाली पर फहराया तिरंगा

आईपीएस अपर्णा कुमार ने माउंट डेनाली पर फहराया तिरंगा

Mon, 01 Jul 2019 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
आईपीएस अपर्णा कुमार ने माउंट डेनाली पर फहराया तिरंगा
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) देहरादून में तैनात डीआईजी अपर्णा कुमार ने अमेरिका की 20,320 फीट ऊंचे माउंट डेनाली पर तिरंगा फहराया है। इसके साथ ही सात पर्वतमालाओं पर तिरंगा फहराने वाली अपर्णा देश की पहली आईपीएस अधिकारी बन गई हैं।

यूपी कैडर की आईपीएस अधिकारी अपर्णा कुमार ने अमेरिका के अलास्का में स्थित माउंट डेनाली पर्वत को रविवार को फतह कर लिया। अपर्णा यूपी कैडर की 2002 बैच की आईपीएस अफसर हैं। देश में ऐसे चुनिंदा ही पर्वतारोही हैं, जिन्होंने सात पर्वतमालाओं पर तिरंगा फहराया है। अब इसमें आईपीएस अपर्णा कुमार का नाम भी शामिल हो गया है। अपर्णा ने 15 जून को माउंट डेनाली पर्वत को फतह करने के लिए भारत छोड़ा था। उन्हें इस पर्वत पर 10 जुलाई को पहुंचना था। मौसम ने साथ दिया तो अपर्णा ने 10 दिन पहले ही पर्वतचोटी फतह कर ली। उन्होंने माइनस 40 डिग्री तापमान और 250 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली बर्फीली हवाओं के बीच यह कामयाबी हासिल की है। माउंट डेनाली की ऊंचाई समुद्रतल से 20,320 फीट है। अपर्णा ने अपनी सफलता की जानकारी सैटेलाइट फोन के माध्यम से परिवार को भेजी है। अपर्णा हफ्तेभर में वापस पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed