{"_id":"5d17cc4a8ebc3e3cf40ad47c","slug":"15618406947-dehradun-news118","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालसी डियर पार्क में देखने को मिलेंगे सांप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालसी डियर पार्क में देखने को मिलेंगे सांप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून चिड़ियाघर (मालसी डियर पार्क) में अब पशु, पक्षियों के अलावा कोबरा, पायथन व रैट स्नेक जैसी तमाम प्रजातियों के सांप देखे जा सकेंगे। इस बाबत सेंट्रल जू अथारिटी से अनुमति मिलने के बाद चिड़ियाघर प्रशासन ने चेन्नई व मंगलौर से सांप लाने की कवायद शुरू कर दी है।
चिड़ियाघर के निदेशक व वन संरक्षक पीके पात्रो ने बताया कि मालसी डियर पार्क में सांपों के लिए बाड़ा बनकर तैयार हो चुका है। सेंट्रल जू अथारिटी से अनुमति मिलने के बाद तमिलनाडु राज्य सरकार व वन विभाग के अफसरों से वार्ता हो चुकी है। जल्द ही सांप लाने के लिए विशेषज्ञों की अगुवाई मेें टीम तमिलनाडु भेजी जाएगी। वन संरक्षक पीके पात्रो ने बताया कि सांप आने के बाद देहरादून चिड़ियाघर में पर्यटक विभिन्न प्रजातियों के सांप देख सकेंगे। इसके अलावा चिड़ियाघर में तमाम बुनियादी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।