फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अभी से पूरी कर लें आपदा प्रबंधन की तैयारियां : डीएम

अभी से पूरी कर लें आपदा प्रबंधन की तैयारियां : डीएम

Sun, 30 Jun 2019 02:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
अभी से पूरी कर लें आपदा प्रबंधन की तैयारियां : डीएम
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मानसून सीजन के दौरान होने वाली प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए डीएम ने अभी से तैयारियां पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा कालसी, चकराता, त्यूनी, लाखामंडल आदि दुर्गम क्षेत्रों पर खास नजर रखने की हिदायत दी गई है। डीएम सी. रविशंकर शनिवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
जिलाधिकारी ने कहा कि बारिश से पर्याप्त मात्रा में मानवीय व अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाए। कालसी, चकराता, त्यूनी, लाखामंडल जैसे दुर्गम क्षेत्रों पर विशेष नजर रखें। साथ ही अधिकारी अपने अपने मोबाइल नंबर, नाम, पदनाम की सूची कंट्रोल रूम को मुहैया कराएं।
विज्ञापन

इसके अलावा डीएम ने शहर में नाला, नालियों की सफाई, जलभराव वाले इलाकों से जलनिकासी की व्यवस्था अभी से करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के अफसराें को पर्याप्त चिकित्सकों, पैरा मेडिकल व उपकरणों, दवाओं की व्यवस्था अभी से करने की हिदायत दी। लोक निर्माण विभाग से अफसराें को कालसी से साहिया, चकराता, त्यूनी, लाखामंडल क्षेत्र के संपर्क मार्गों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अफसरों को संभावित प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्रों में खानपान की व्यवस्था अभी से करने की हिदायत दी। इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपशिखा रावत ने प्रस्तुतीकरण के जरिए वर्ष 2018 में हुई बड़ी प्राकृतिक आपदाओं की जानकारी दी। बैठक में सीडीओ जीएस रावत, डीएफओ राजीव धीमान, अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल व रामजी शरण शर्मा के अलावा तमाम विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed