फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जीवनगढ़ के रामबहादुर को रक्षामंत्री ने किया सम्मानित

जीवनगढ़ के रामबहादुर को रक्षामंत्री ने किया सम्मानित

Sun, 30 Jun 2019 02:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
जीवनगढ़ के रामबहादुर को रक्षामंत्री ने किया सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

सेना में सूबेदार लाइन जीवनगढ़ निवासी रामबहादुर मल्ल को दुनिया की पांचवें नंबर की सबसे ऊंची चोटी मकालू (8465 मीटर) पर तिरंगा फहराने पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सम्मानित किया है। गत शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में रामबहादुर और उनकी टीम को सम्मानित किया गया।
मिशन फिट इंडिया के तहत गत 16 मई को सूबेदार राम बहादुर मल्ल ने अपने 15 साथियों के साथ नेपाल की मकालू चोटी पर तिरंगा फहराया था। उन्होंने बताया कि 16 सदस्यों के दल ने एक ही दिन में इतनी ऊंची चोटी फतह कर विश्व रिकार्ड बनाया है। बताया कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उनकी टीम को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। सबसे बड़ी चुुनौती ऊंचाई बढ़ने पर होने वाली ऑक्सीजन की कमी थी।
विज्ञापन

चोटी फतह करने के बाद उनकी टीम 25 जून को दिल्ली पहुंची और 28 जून को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पूरी टीम को उनकी इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। रामबहादुर मल्ल इससे पूर्व दो बार एवरेस्ट सहित पांच चोटियां फतह कर चुके हैं। उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ये हैं सूबेदार राम की उपलब्धियां
2005 - माउंट त्रिशूल पर तिरंगा फहराया।
2006 - माउंट माना पर भारत का झंडा फहराया।
2007 - माउंट एवरेस्ट (चाइना साइड) पर भारत का झंडा बुलंद किया।
2013 - माउंट एवरेस्ट (नेपाल साइड) पर तिरंगा फहराया।
2018 - 6000 मीटर ऊंची पांच चोटियां फतह कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed