फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   निगम कर्मचारियों ने तीसरे दिन भी दिया धरना

निगम कर्मचारियों ने तीसरे दिन भी दिया धरना

Sun, 30 Jun 2019 02:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
निगम कर्मचारियों ने तीसरे दिन भी दिया धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

डाकपत्थर में कर्मचारियों की आवासीय कॉलोनी में भवनों की मरम्मत न होने पर भड़के हाइड्रो इलेक्ट्रिक इम्प्लॉइज यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने शनिवार को तीसरे दिन भी अधिशासी अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने मांग पर शीघ्र अमल नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
अधिशासी अभियंता अनुरक्षण जल विद्युत निगम डाकपत्थर के कार्यालय के बाहर एकत्र हुए कर्मचारियों ने अपनी एक सूत्री मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि निगम के अधिकारी उनके हितों की अनदेखी कर रहे हैं। भवनों की मरम्मत के लिए हर साल करोड़ों रुपये स्वीकृत होने के बावजूद उनके आवासीय भवन जर्जरहाल बने हुए हैं। यदि आवासों की शीघ्र मरम्मत नहीं हुई तो उन्हें बरसात में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कर्मचारियों ने निगम की आवासीय कॉलोनियों में बाहरी लोगों को अवैध रूप से आवास आवंटित किए जाने का भी आरोप लगाया। यूनियन के परियोजना सचिव पोष्कांत शर्मा ने कहा कि यदि मांग पर अमल नहीं हुआ तो कर्मचारी उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर धरना देने वालों में संजय राणा, जागीर राणा, महिपाल, दुर्गा प्रसाद, धर्म सिंह धामी, सुब्रत सिन्हा, मनमोहन रावत, सुनील शर्मा, राजकुमार, शमीम अहमद, जयपाल तोमर, शोभा राम, मंगल सिंह, बाबू लाल, राकेश, प्रदीप, दिवाकर, हरीश चंद्र, रमेश, अरविंद कुमार, बिशन सिंह, निरंकार शर्मा, अमरीश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed