फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   देहरादून और दिल्ली ने जीते मैच

देहरादून और दिल्ली ने जीते मैच

Sat, 29 Jun 2019 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
देहरादून और दिल्ली ने जीते मैच
देहरादून और दिल्ली ने जीते मैच
विज्ञापन

- विकासनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर। डाकपत्थर बैराज मैदान में विकासनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन देहरादून और दिल्ली की टीमों ने अपने-अपने मैच जीते।
दिन का पहला मैच देहरादून की बलूनी टीम और मुरादाबाद के बीच खेला गया। मुरादाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पूरी टीम 39 रन का ही स्कोर बना सकी। मुरादाबाद की टीम का कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। विपक्षी टीम की ओर से रोहित ने तीन विकेट और अंश ने दो विकेट लिए। जबकि सक्षम, अमन एवं आकाश को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देहरादून की बलूनी टीम ने जॉय डोगरा के नाबाद 26 रन की बदौलत एक विकेट के नुकसान पर आसान जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दूसरा मैच दिल्ली और देहरादून के बीच खेला गया। देहरादून ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 184 रन बनाए। इसमें आदित्य ने 36, सौरभ ने 33, सक्षम ने 21 और आयुष ने 19 रनों का योगदान दिया। जबकि विपक्षी टीम की ओर से सौरभ कुमार ने तीन और पार्थ ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी दिल्ली ने छह विकेट के अंतर से मैच जीत लिया। दिल्ली टीम के सर्वाधिक कृष्ण कुमार ने 52 रन, सौरभ कुमार ने 47, जगन्नाथ ने 44 रनों का योगदान दिया। देहरादून के आदित्य, रोहित ने एक-एक विकेट लिया। इस दौरान क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव तरुण कुमार, संदीप, शुभ चौधरी, गौरव, आकाश मनेंद्र, आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed