{"_id":"5d1129818ebc3e2b022c3131","slug":"15614058082-dehradun-news66","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा पेंशनर्स को राहत, छह करोड़ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधवा पेंशनर्स को राहत, छह करोड़ जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
पेंशन की आस लगाए बैठी विधवा महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। शासन की ओर से सोमवार को पेंशन के मद का करीब छह करोड़ का बजट जारी कर दिया गया। जुलाई के पहले हफ्ते में पेंशनर्स के खातों में पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
जिले में 20 हजार विधवा पेंशनर्स हैं। इन्हें जिला प्रोबेशन विभाग की ओर से प्रति माह एक हजार के हिसाब से प्रति तिमाही तीन हजार रुपये जारी किए जाने का प्रावधान है। मार्च में कम बजट मिलने के कारण विधवाएं पेंशन के लिए विभागों में चक्कर लगा रही थीं। बहरहाल शासन की ओर से पेंशन मद में करीब छह करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि इस बजट से सभी विधवाओं को लाभांवित कर दिया जाएगा।
---
विधवा पेंशन मद का बजट शासन से जारी हो गया है। जुलाई में सभी के खातों में पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
-मीना बिष्ट, जिला प्रोबेशन अधिकारी