{"_id":"5d0fdea38ebc3e65df24c3b3","slug":"15613211061-vikas-nagar-news34","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेलाकुई में शीघ्र मिलेगी शौचालय की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेलाकुई में शीघ्र मिलेगी शौचालय की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
क्षेत्र के सेलाकुई कस्बे में शीघ्र ही लोगों को सार्वजनिक शौचालय की सुविधा मिलेगी। नगर पंचायत कार्यालय के सामने शौचालय का निर्माण कार्य इन दिनों अंतिम चरण में है। साडा की ओर से बनाए जा रहे शौचालय में चार महिला और चार पुरुष शौचालय हैं। क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर ने बताया कि बाजार में शीघ्र ही प्याऊ की व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे यहां आने वाले यात्रियों और ग्रामीणों को परेशानी न हो।
औद्योगिक क्षेत्र और शिक्षा के हब के तौर पर पहचान बना चुका सेलाकुई कस्बा पांच दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीणों की व्यापारिक गतिविधियों का भी प्रमुख केंद्र है। यहां हर रोज हजारों ग्रामीणों का आवागम होता है, लेकिन बाजार में सार्वजनिक शौचालय और प्याऊ की सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ती है। खासकर महिलाओं को कई बार असहज परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। आम जनता की सुविधा को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर ने कुछ समय पूर्व शौचालय निर्माण के लिए दून घाटी विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण को प्रस्ताव भेजा था, जिसके बाद साडा ने कस्बे में नगर पंचायत कार्यालय के सामने शौचालय निर्माण कार्य शुरू किया। शौचालय निर्माण कार्य इन दिनों अंतिम चरण में है। कुछ दिनों बाद यहां यात्रियों और ग्रामीणों को सार्वजनिक शौचालय की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।