फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रदर्शनी में दिखेगी 12 राज्यों की कला-संस्कृति

प्रदर्शनी में दिखेगी 12 राज्यों की कला-संस्कृति

Mon, 24 Jun 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनी में दिखेगी 12 राज्यों की कला-संस्कृति
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

कला अनंत सोसायटी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी का शुभारंभ रविवार को गांधी रोड स्थित महात्मा खुशीराम हॉल में हुआ। प्रदर्शनी के शुभारंभ के मौके पर मुख्य अतिथि उद्योगपति राकेश ओबोराय व विशिष्ट अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत मौजूद रहे। प्रदर्शनी में 12 राज्यों के 70 कलाकार शिरकत कर रहे हैं।

कला अनंत सोसायटी के अध्यक्ष दीपक कनौजिया कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य प्रदेश के कलाकारों का बहुमुखी विकास करना है। साथ ही छात्र-छात्राओं को कला क्षेत्र में रोजगार संबंधित जानकारी भी दी जाएगी। प्रदर्शनी में देशभर की कला संस्कृति को जानने का मौका मिलेगा। इस मौके पर कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मंदाकिनी शर्मा व ज्योत्सना नौटियाल को सम्मानित किया गया। कर्नाटक के सहनताया प्रादीमाथ, गुजरात के शैलेश पटेल, पंजाब के राकेश कुमार, पश्चिम बंगाल की लतिका चौधरी, श्रीलंका के केशावन, उत्तराखंड के अपूर्वा बरनवाल, लता शुक्ला, मनीष पुंडीर, मुक्ता जोशी, नीलम डोबरिया, प्रकाश बहुगुणा व सपना को कला अनंत अवार्ड से नवाजा गया। इस अवसर पर चित्रकार ज्ञानेंद्र कुमार, कलाकार रघुवीर पंवार, अचिंत्या हाजरा, डॉ. शशि झा, डॉ. रीता तिवारी, मो. मोईन, संजय रावत, अवनीश सिंह, प्रगति नेगी, आशुतोष राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed