{"_id":"5d0fde938ebc3e58f66c0c2d","slug":"1561321091150-dehradun-news105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदोन्नति से भरे जाएं प्रधानाचार्यों के 50 फीसदी पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदोन्नति से भरे जाएं प्रधानाचार्यों के 50 फीसदी पद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
प्रधानाचार्यों की सीधी भर्ती के पदों पर 50 फीसदी पद पदोन्नति से भरे जाने समेत कई मांगों के समर्थन में राजकीय शिक्षक संघ लामबंद हो गया है। इन मुद्दों पर रविवार को आयोजित खुली बैठक में प्रदेशभर से पहुंचे संगठन पदाधिकारियों व शिक्षकों ने चर्चा की।
बैठक में संघ पदाधिकारियों व शिक्षकों ने प्रधानाचार्यों की भर्ती में 50 फीसदी पद शिक्षकों की पदोन्नति से भरने पर जोर दिया। इस मुद्दे पर जल्द ही सरकार से वार्ता की सहमति बनी। इसके अलावा अनिवार्य स्थानांतरण मामले में मांग करने वाले शत प्रतिशत शिक्षकों का तबादली सुनिश्चित करने की मांग रखी और अंतर मंडलीय स्थानांतरण की व्यवस्था दोबारा लागू करने के साथ ही यात्रा भत्ता दिए जाने की मांग रखी। शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने कहा कि चरित्र पंजिका का लेखाजोखा विभागीय स्तर पर रखा जाए। बैठक में संघ प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी, प्रांतीय महामंत्री डॉ. सोहन सिंह माजिला, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश बहुगुणा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुज चौधरी, मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा, मंत्री हेमंत पैन्यूली, गोपाल मेहता, जगदीश बिष्ट, दीपक शर्मा, राकेश रमोला, सुभाष रावत समेत सभी जिलों के जिला अध्यक्ष, महामंत्री, पदाधिकारी, शिक्षक उपस्थित रहे।