फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   न अवैध कब्जा हटा न भारी वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक

न अवैध कब्जा हटा न भारी वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक

Thu, 20 Jun 2019 02:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
न अवैध कब्जा हटा न भारी वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

विकासनगर। पछवादून में जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन और उप जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र के निर्देश को संबंधित विभागों के अधिकारी ताक पर रखे हुए हैं। डीएम ने एक महीने पहले विकासखंड परिसर स्थित सरकारी भवन से अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। वहीं, एक अन्य मामले में एसडीएम ने जल विद्युत निगम के अधिकारियों को डाकपत्थर बैराज स्थित शक्तिनहर पुल से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने को कहा, लेकिन एक महीने बाद भी न सरकारी भवन से अवैध कब्जा हटा न ही शक्तिनहर पुल से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लग पाई। पछवादून में विभिन्न विभागों के अधिकारी डीएम और एसडीएम के निर्देशों की किस तरह से अनदेखी कर रहे हैं इसके लिए यह दो उदाहरण काफी हैं।
--------------
केस नंबर एक
जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने सात मई को एसडीएम विकासनगर को दिए निर्देश में कहा कि विकासखंड परिसर में सरकारी भवन पर एक व्यक्ति अवैध रूप से कब्जा किए हुए है। सरकारी भवन से कब्जा खाली कराने के लिए कई बार उसे नोटिस दिए जाने के बाद भी इसे खाली नहीं किया जा रहा है। क्षेत्र पंचायत की एक बैठक में भवन को खाली कराकर वहां एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) योजना के अंतर्गत पंजीकृत महिला स्वयं सहायता समूह के क्रियाकलाप संचालित करने का निर्णय लिया गया है। डीएम ने कहा कि अवैध कब्जे को जनहित में खाली कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। हालांकि इस मामले में बीते दिनों एसडीएम ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक सरकारी भवन से कब्जा नहीं हट पाया है।
विज्ञापन

-----------------
केस नंबर दो
एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम के अधिकारियों को डाकपत्थर बैराज स्थित शक्तिनहर पुल से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। करीब दो महीने पहले दिए गए निर्देश में एसडीएम ने कहा कि इसके लिए पुल के दोनों ओर लोहे के बैरियर लगाए जाएं ताकि पुल से भारी वाहनों की आवाजाही को रोका जा सके। लेकिन, न तो पुल के दोनों ओर बैरियर ही लगे और न ही अब तक पुल से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लग पाई है। इस मामले में इतना जरूर हुआ कि जल विद्युत निगम की ओर से शक्तिनहर पुल के पास एक बैरियर लगाया गया। लेकिन, बैरियर लगने के दो से तीन घंटे के भीतर खनन माफियाओं ने उसे तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बयान
सरकारी भवन से जल्द कब्जा हटाया जाएगा। इसके लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है। एसएचओ और नायब तहसीलदार को मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा गया है। वहीं, डाकपत्थर शक्तिनहर पुल से भी भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए थे, कार्रवाई संबंधित विभाग को करनी है।
- कौस्तुभ मिश्र, एसडीएम, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed