फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जौनसार बावर में पर्यटन की अपार संभावनाएं : अग्रवाल

जौनसार बावर में पर्यटन की अपार संभावनाएं : अग्रवाल

Tue, 18 Jun 2019 02:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
जौनसार बावर में पर्यटन की अपार संभावनाएं : अग्रवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

कालसी। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सोमवार को जौनसार बावर के कालसी, लखवाड़ और बिसोई का दौरा किया। कालसी गेट स्थित सम्राट अशोक के शिलालेख पर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष ने पुरातात्विक विभाग के कर्मचारियों से शिलालेख के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि जौनसार बावर क्षेत्र में सम्राट अशोक के शिलालेख सहित विभिन्न प्रसिद्ध मंदिरों तथा पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। राज्य और केंद्र सरकार को क्षेत्र को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना चाहिए। इसके पश्चात वे लखवाड़ पहुंचे, जहां उन्होंने महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना की। लखवाड़ के बाद विधानसभा अध्यक्ष बिसोई पहुंचे, जहां उन्होंने विशिष्ट पारंपरिक शैली में बने महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री अरुण मित्तल, कालसी के मंडल महामंत्री वीरेंद्र सिंह चौहान, विकासनगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह चौहान, डॉ. भवानी सिंह तोमर, भारत चौहान, सुशील कुमार, संजय चौहान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शूरवीर सिंह तोमर, संजय खान, व्यापार मंडल अध्यक्ष मदन सिंह तोमर, मदन रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed