{"_id":"5d06a2328ebc3e4d65689933","slug":"1560715814320-24-dehradun-news38","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियंताओं का सांकेतिक सत्याग्रह 20 से, 24 से कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियंताओं का सांकेतिक सत्याग्रह 20 से, 24 से कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
अवर अभियंताओं को 4800 रुपये ग्रेड पे देने, सहायक अभियंता के पदों पर पदोन्नति का कोटा 58.33 फीसदी करने व एसीपी का लाभ नौ, 14 व 19 साल की सेवा उपरांत दिए जाने समेत आदि मांगों को लेकर ऊर्जा विभाग के तीनोें निगमों के अभियंताओं ने सांकेतिक सत्याग्रह का एलान किया है। इसके बाद 24 जून से कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी हैं।
उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को 132केवी पावर सब स्टेशन माजरा में हुई। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष रविंद्र सैनी ने कहा कि लंबे समय से डीपीसी एवं प्रोन्नति नहीं हो रही है। अवर अभियंताओं को विभागीय कार्य निर्वहन करने हेतु सहायक अभियंताओं का चार्ज देकर प्रभारी बनाया गया है । इस संबंध में प्रबंधन से कई बार वार्ता हो चुकी है, लेकिन प्रबंधन अवर अभियंताओं की भारी कमी बताकर प्रोन्नति संभव नहीं होने का तर्क दे रहा है। इस पर संगठन के सदस्यों में भारी आक्रोश है। इन्हीं मांगों को लेकर 20 जून को यूजेवीएनएल पर सुबह 11 से एक बजे तक सांकेतिक सत्याग्रह किया जाएगा। इसके अलावा 24 जून को यूपीसीएल मुख्यालय में 11 से एक बजे तक सांकेतिक सत्याग्रह होगा। सांकेतिक सत्याग्रह में प्रदेश भर के अभियंता भाग लेंगे। बैठक में सहमति बनी तो आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी। बैठक में प्रांतीय महासचिव पवन रावत, केंद्रीय उप महासचिव संदीप शर्मा, जिला सचिव प्रियंका राव, मनोज रावत, बबलू सिंह, आरिफ अली, प्रियंका राव, विमल कुलियाल, हनुमान सिंह रावत, अमित बड़थ्वाल, हरीश मोहन, दानिश, सतपाल तोमर, सुधीर बड़ोनी, अजय भट्ट आदि उपस्थित थे।