फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गुस्साए ग्रामीणों ने बंद कराया स्टोन क्रशर

गुस्साए ग्रामीणों ने बंद कराया स्टोन क्रशर

Thu, 06 Jun 2019 02:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
गुस्साए ग्रामीणों ने बंद कराया स्टोन क्रशर
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

कालसी। क्षेत्र में अवैध रूप से स्टोन क्रशर के संचालन का आरोप लगा रहे ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने स्टोन क्रशर पर प्रदर्शन कर इसका काम बंद करा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शासन-प्रशासन से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर लोगों को खुद स्टोन क्रशर बंद कराने को मजबूर होना पड़ा है।

ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में 11 जून 2015 को स्टोन क्रशर शुरू किया गया था, जिसकी निर्धारित अवधि 30 जून 2018 को पूर्ण हो गई थी, लेकिन इसके बाद भी बगैर नवीनीकरण के धड़ल्ले से इसका संचालन किया जा रहा था। बताया कि स्थानीय प्रशासन से भी इसकी शिकायत की गई, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। नतीजतन नियम विरुद्ध स्टोन क्रशर का संचालन होता रहा। स्थानीय निवासी विक्रम सिंह तोमर और जीवन सिंह ने बताया कि स्टोन क्रशर से प्रदूषित जल भी सीधे यमुना नदी में डाला जा रहा था। वहीं, क्रशर की आड़ में यमुना नदी से बड़ी मशीनों के जरिए अवैध खनन भी हो रहा था। इससे सड़कों पर धूल के साथ ही अवैध खनन से किसानों की भूमि के कटाव का खतरा बना हुआ था। क्रशर बंद कराने वालों में नारायण सिंह, नरेश रावत, नवीन सिंह तोमर, विपिन सिंह, बोबी सिंह, कपिल तोमर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed