{"_id":"5cf82745bdec220726688810","slug":"155976684815-vikas-nagar-news16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीठ बाजार में हो रहा पॉलिथीन का उपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीठ बाजार में हो रहा पॉलिथीन का उपयोग
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
नगर पालिका प्रशासन ने बुधवार को रैली निकालकर लोगों को पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने की सलाह दी, लेकिन शाम को ही नगर पालिका की ओर से लगने वाले पीठ बाजार में धड़ल्ले से पॉलिथीन का उपयोग किया गया। पालिका कार्यालय से 10 कदम की दूरी पर लगने वाले इस साप्ताहिक पीठ बाजार में पालिकाकर्मी पॉलिथीन के उपयोग पर बेखबर बने हुए हैं।
सैयद रोड पर प्रत्येक बुधवार को लगने वाले पीठ बाजार की नीलामी नगर पालिका प्रशासन की ओर से की जाती है। पालिका कांप्लेक्स के सामने लगने वाले इस बाजार में सब्जी और फल की दुकानें लगाई जातीं हैं। पर्यावरण संरक्षण और पॉलिथीन उन्मूलन पर पालिका प्रशासन कितना संजीदा है, इसका अंदाजा नगर पालिका की ओर से संचालित पीठ बाजार में लग जाता है। बाजार में व्यापारी और ग्राहक दोनों ही धड़ल्ले से पॉलिथीन का उपयोग कर रहे हैं।
ये अलग बात है कि बुधवार सुबह पालिका प्रशासन ने व्यापारियों और आम जनता को जूट एवं कागज के बैग का उपयोग करने की सलाह दी, लेकिन पीठ बाजार में पॉलिथीन का उपयोग रोकने के लिए प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य ने बताया कि पीठ बाजार में पॉलिथीन का उपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।