फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भावनाओं से नहीं संघर्ष से बनता है संगठन : महेंद्र

भावनाओं से नहीं संघर्ष से बनता है संगठन : महेंद्र

Thu, 06 Jun 2019 02:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
भावनाओं से नहीं संघर्ष से बनता है संगठन : महेंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

सेलाकुई। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की द इंडियन पब्लिक स्कूल के सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बतौर मुख्य वक्ता महासंघ के उच्च शिक्षा संवर्ग के राष्ट्रीय प्रभारी महेंद्र कुमार ने कहा कि संगठन केवल भावनाओं से नहीं बल्कि निरंतर संघर्ष से बनता है।
उन्होेंने कहा कि किसी भी संगठन के लिए वैचारिक प्रतिबद्धता और स्पष्टता आवश्यक है। संगठन के कार्यकर्ताओं की मनोवृत्ति अपने के बजाए अपनों के लिए कार्य करने की होनी चाहिए। आने वाली सदी भारतीय विचार की होगी। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि महासंघ जो भी निर्णय लेगा सरकार उसको प्रभावी रूप से क्रियान्वित करेगी। बैठक में आए सुझाव सरकार के लिए मार्गदर्शन का काम करते हैं। सरकार शिक्षकों के हित के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन

महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. जेपी सिंघल ने कहा कि महासंघ शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर कार्यरत है। सरकार समस्याओं का समाधान त्वरित गति से करे, इसलिए निरंतर अपनी बात हम मजबूती से सरकार के समक्ष रखते हैं। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर, महामंत्री शिवानंदन, संयुक्त महामंत्री डॉ. निर्मला यादव, ओमपाल सिंह, भास्कर नैथानी, एके सिंह, ओमपाल सिंह, डॉ. विजय पांडे, डॉ. प्रशांत सिंह, डॉ. दीपक भट्ट, डॉ. एआर सेमवाल, डॉ. शेखर, प्रो. शैलेश मिश्रा, मोहन, आलोक, कल्पना पांडे, प्रियंवदा सक्सेना, डॉ रश्मि रावत, दिग्विजय सिंह, कृष्ण सरकार, डॉ. हरीश चंद्र पुरोहित, डॉ. पारुल दीक्षित, संयोजक हरनाम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed