फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अल्लाह के सजदे में झुके सिर, गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

अल्लाह के सजदे में झुके सिर, गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

Thu, 06 Jun 2019 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
अल्लाह के सजदे में झुके सिर, गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

ईद के मौके पर बुधवार को अल्लाह की इबादत में हजारों अकीदतमंदों ने सिर झुकाए और मुल्क की तरक्की की दुआ मांगी। चकराता रोड, सुभाष नगर, माजरा, मुस्लिम कॉलोनी स्थित ईदगाह समेत शहर की तमाम मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
चकराता रोड स्थित ईदगाह में शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी ने नमाज अदा कराई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ईद के दिन अल्लाह से की गई हर इबादत कुबूल होती है। ईद प्रेम और भाईचारे का संदेश देती है। हमें एक ही ईश्वर ने पैदा किया है। इसलिए आपस में सभी से अच्छे ताल्लुकात कायम करें। माजरा स्थित ईदगाह में मौलाना मौलाना शाकीर ने नमाज अदा कराई। उन्होंने कहा कि रमजान के दिनों में जो सब्र आपने सीखा है। उसे बनाए रखने की दुआ करो और जरूरतमंदों की मदद करो। नमाज के बाद खुतबा पढ़ा गया। पलटन बाजार स्थित जामा मस्जिद में मुफ्ती मोहम्मद ताहिर ने नमाज अदा कराई। उन्होंने कहा कि ईद के दिन रमजान के महीने में मिली सब्र, प्रेम, आपसी मेलजोल की तालीम पर पूरे साल गौर करना चाहिए। इस दौरान नमाजियों ने जरूरतमंदों को जकात और फितरा की रकम अदा की। गांधी ग्राम गोसिया जामा मस्जिद में सैय्यद अशरफ हुसैन कादरी, लोहियानगर की रजा जामा मस्जिद में मौलाना फिरोज ने नमाज अदा करवाई। इसके अलावा धामावाला, ईसी रोड, अजबपुर, कांवली ग्राम स्थित मस्जिदों और किशननगर मदरसा में ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान बच्चों ने ईदगाह और मस्जिदों के बाहर लगे मेले में खेल-खिलौनों की खरीदारी कर झूलों का आनंद उठाया।
विज्ञापन

मेहमानों ने उठाया पकवानों का लुत्फ
ईद पर घरों में विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए गए। घर पर दिनभर मेहमानों और ईद की बधाई देने वालों का आनाजाना लगा रहा। इसके अलावा कई मुहल्लों में मिठाइयां और सिवइयां बांटने सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed