फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अमर उजाला एजूकेशन फेयर से दूर होंगी दुविधाएं

अमर उजाला एजूकेशन फेयर से दूर होंगी दुविधाएं

Thu, 06 Jun 2019 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला एजूकेशन फेयर से दूर होंगी दुविधाएं
अमर उजाला एजुकेशन फेयर से दूर होंगी दुविधाएं
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। छात्रों को करियर संबंधी एवं कॉलेज के चयन संबंधी सवालों के जवाब ‘अमर उजाला लक्ष्य-2019 द बिगेस्ट एजुकेशन एंड करियर फेयर पावर्ड बाय जीएलए यूनिवर्सिटी’ में मिलेंगे। कल से जीएमएस रोड स्थित सैफ्रॉन लीफ होटल में शुरू हो रहे दो दिवसीय फेयर में छात्रों को बारहवीं के बाद आगे क्या करना है? जिस स्ट्रीम को वह चुन रहे हैं, उसमें कौन का कॉलेज बेहतर है? जैसे तमाम सवालों के जवाब मिलेंगे, जो उनके करियर को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
युवा पाठकों के करियर को बेहतर मार्ग दिखाने और कॉलेज के चयन में उनकी मदद के लिए इस बार भी अमर उजाला लक्ष्य-2019 द बिगेस्ट एजूकेशन एंड करियर फेयर पावर्ड बाय जीएलए यूनिवर्सिटी का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ शुक्रवार से होगा। दो दिवसीय फेयर जीएमएस रोड स्थित होटल सैफ्रॉन लीफ में सुबह 10 से शाम छह बजे तक होगा। जिसमें उत्तराखंड बोर्ड, सीबीएसई व आईसीएसई से 12वीं की परीक्षा दे चुके छात्र फेयर में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

दो दिवसीय फेयर में छात्रों को विभिन्न शिक्षण संस्थानों, देश के प्रमुख कॉलेज और टॉप 10 यूनिवर्सिटी से संबंधित सभी जानकारियां मिलेंगी। विभिन्न शिक्षण संस्थानों में प्रवेश का तरीका प्रवेश प्रक्रिया की आवश्यक शर्तें व नियमों के बारे में बताया जाएगा। इतना ही नहीं स्ट्रीम वाइज कौन सा कॉलेज बेहतर है, इस बाबत भी बताया जाएगा। नए पाठ्यक्रमों व छात्रवृत्तियों के बारे में फेयर में जानकारी दी जाएगी। शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ सीधे छात्रों से संवाद कर उनकी परेशानियों को दूर करेंगे। ऑन स्पॉट करियर गाइडेंस, ऑन स्पॉट एडमिशन व समस्याओं का समाधान होगा। फेयर में स्कॉलरशिप टेस्ट, करियर काउंसिलिंग, पर्सेनेलिटी ग्रूमिंग, जॉब ऑप्शन, वीडियो रिज्यूमे, एप्टीट्यूट टेस्ट, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम व ओवरसीज एजूकेशन की जानकारी से जुड़े सेशन भी होंगे। फेयर में शामिल होने के लिए 8126280888 नंबर पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
लक्ष्य 2019 में इनका सहयोग रहेगा
एसआरएम यूनिवर्सिटी, महर्षि मार्केंडेश्वर यूनिवर्सिटी, जीनोट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, चाणक्य कॉलेज, द एकलव्य आईएएस, सुभारती यूनिवर्सिटी, रावत आईएएस, असाई जैपनीज लैंग्वेज, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, साईं पैरामेडिकल एंड साइंस, दून डिफेंस एकेडमी, आईटीएम, आरआईएमटी, अचीवर्स क्लासेज, डेल्टा डिफेंस एकेडमी, उमापति महादेव कॉलेज ऑफ फार्मेसी, चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज, देहरादून डिफेंस एकेडमी और सान्वी हीरो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed